- Hindi News
- राज्य
- पंजाब
- नंगल शाहिदान में नए खेल मैदान का उद्घाटन, खेलों को बढ़ावा दे रही पंजाब सरकार
नंगल शाहिदान में नए खेल मैदान का उद्घाटन, खेलों को बढ़ावा दे रही पंजाब सरकार
MLA ब्रह्म शंकर जिम्पा बोले—युवाओं को नशे से दूर रखने में मदद करेंगे स्पोर्ट्स ग्राउंड
MLA ब्रह्म शंकर जिम्पा ने नंगल शाहिदान गांव में नए खेल मैदान का उद्घाटन किया और कहा कि राज्य में खेल सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है।
MLA ब्रह्म शंकर जिम्पा ने गांव नंगल शाहिदान में नव-निर्मित खेल मैदान का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय निवासियों को बधाई दी और कहा कि पंजाब सरकार राज्यभर में खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है।
जिम्पा ने बताया कि पहले चरण में पूरे पंजाब में लगभग 3,100 खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय जरूरतों के अनुसार करीब 30 खेल मैदान बनाए जा रहे हैं, ताकि युवाओं को अपने घर के पास ही खेल सुविधाएं मिल सकें और वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहें।

यह मैदान सुबह और शाम टहलने के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण प्रदान करेगा, जिससे लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा और वे सक्रिय जीवनशैली अपना सकेंगे।

खबरें और भी हैं
Advertisement

