- Hindi News
- राज्य
Category राज्य
<% catList.forEach(function(cat){ %>
<%= cat.label %>
<% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %>
<%= node_description %>
<% } %>
<% catList.forEach(function(cat){ %>
<%= cat.label %>
<% }); %>
Rajasthan LDC Answer Key 2026: आरएसएसबी ने जारी की प्रोविजनल आंसर-की, 27 जुलाई से दर्ज कर सकेंगे आपत्ति
Published On
By Harwinder Singh
Rajasthan LDC Answer Key 2026: आरएसएसबी ने जारी की प्रोविजनल आंसर-की, 27 जुलाई से दर्ज कर सकेंगे आपत्ति
जयपुर: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) भर्ती परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, तो उम्मीदवार 27 जुलाई से शुरू होने वाली ऑब्जेक्शन विंडो के माध्यम से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।
रांची में बेखौफ बदमाशों का आतंक! कारोबारी के घर में घुसे 3 नकाबपोश, चाकू से हमला कर दी जान से मारने की धमकी
Published On
By Harwinder Singh
रांची में बेखौफ बदमाशों का आतंक! कारोबारी के घर में घुसे 3 नकाबपोश, चाकू से हमला कर दी जान से मारने की धमकी
रांची: झारखंड की राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे हैं। गोंदा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में शुक्रवार देर रात तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक कारोबारी के घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने कारोबारी पर चाकू से वार किया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित कारोबारी आलोक कुमार (65) के अनुसार, घटना रात करीब 1:30 बजे की है। वह घर में सो रहे थे, तभी उन्हें टूट-फूट की आवाज सुनाई दी। कुछ ही क्षणों में तीन नकाबपोश बदमाश उनके कमरे में पहुंच गए। तीनों ने चेहरे पर मास्क और हाथों में दस्ताने पहन रखे थे।
बदमाशों ने आलोक कुमार को धमकाते हुए कहा कि उन्हें लोगों से "बहुत पंगा लेने का शौक है" और पंखे से लटकाकर मार डालने की धमकी दी। विरोध करने पर एक आरोपी ने उनकी कलाई पर चाकू से हमला कर दिया।
हालांकि, कारोबारी ने हिम्मत दिखाते हुए घर में मौजूद तलवार से बदमाशों का सामना किया। अचानक हुए इस प्रतिरोध से घबराकर तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
वैष्णो देवी से कश्मीर का सफर हुआ और आसान! कटड़ा-श्रीनगर रूट पर शुरू हुईं 2 स्पेशल ट्रेनें, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज
Published On
By Harwinder Singh
वैष्णो देवी से कश्मीर का सफर हुआ और आसान! कटड़ा-श्रीनगर रूट पर शुरू हुईं 2 स्पेशल ट्रेनें, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज
कटड़ा: कश्मीर घाटी और जम्मू क्षेत्र के यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत दी है। रेलवे प्रशासन ने कटड़ा–श्रीनगर रेलखंड पर दो विशेष ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया है। फिलहाल ये ट्रेनें अस्थायी (टेंटेटिव) समय-सारिणी के अनुसार चलाई जाएंगी।
रेलवे के अनुसार, पहली स्पेशल ट्रेन दोपहर 2:30 बजे संगलदान से श्रीनगर के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन रास्ते में बनिहाल और अनंतनाग रेलवे स्टेशनों पर निर्धारित ठहराव करेगी।
वहीं, दूसरी स्पेशल ट्रेन शाम 5:00 बजे श्रीनगर से कटड़ा के लिए चलेगी। यह ट्रेन मार्ग में बनिहाल स्टेशन पर रुकते हुए अपने अंतिम गंतव्य कटड़ा पहुंचेगी।
रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परिचालन संबंधी परिस्थितियों को देखते हुए ट्रेनों के समय में आवश्यकतानुसार बदलाव किया जा सकता है। इसलिए यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे के आधिकारिक सूचना माध्यमों या संबंधित अधिकारियों से ट्रेन के समय की पुष्टि अवश्य कर लें।
इन विशेष ट्रेनों के शुरू होने से वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालुओं और कश्मीर घाटी की यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।
समस्तीपुर थाने में ASI का शव फंदे से लटका मिला, कुछ दिन पहले हुआ था ट्रांसफर
Published On
By Harwinder Singh
समस्तीपुर थाने में ASI का शव फंदे से लटका मिला, कुछ दिन पहले हुआ था ट्रांसफर
बिहार के समस्तीपुर में डायल-112 में तैनात ASI बबलू कुमार प्रसाद का शव थाने के तीसरे फ्लोर पर फंदे से लटका मिला। हाल ही में उनका ट्रांसफर हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि एसपी के अनुसार प्रारंभिक तौर पर वे मानसिक तनाव (डिप्रेशन) से जूझ रहे थे।
पश्चिम बंगाल दौरे पर अमित शाह, सीमा सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर रहेगा फोकस
Published On
By Harwinder Singh
पश्चिम बंगाल दौरे पर अमित शाह, सीमा सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर रहेगा फोकस
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 17 से 19 जुलाई तक पश्चिम बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वे भारत-बांग्लादेश सीमा सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, नए आपराधिक कानूनों की समीक्षा और कई विकास परियोजनाओं का जायजा लेंगे। राजनीतिक और सुरक्षा दृष्टि से इस दौरे को पश्चिम बंगाल को लेकर केंद्र की अहम रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: टिकट न मिलने पर भी नहीं रुकेगा मुआवजा, रेलवे को ₹8 लाख देने का आदेश
Published On
By Harwinder Singh
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: टिकट न मिलने पर भी नहीं रुकेगा मुआवजा, रेलवे को ₹8 लाख देने का आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि 'सेकेंड क्लास' शब्द कोच के लिए है, यात्रियों के लिए नहीं। कोर्ट ने 2015 के ट्रेन हादसे में जान गंवाने वाले यात्री के परिवार को ₹8 लाख मुआवजा देने का आदेश देते हुए रेलवे क्लेम्स ट्रिब्यूनल और मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला पलट दिया। अदालत ने स्पष्ट किया कि सिर्फ टिकट बरामद न होने से किसी व्यक्ति का वैध यात्री होने का अधिकार खत्म नहीं होता। साथ ही रेलवे को भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी।
राजस्थान बॉर्डर पर ज़मीन सौदों पर IT का बड़ा शिकंजा, ₹150 करोड़ से ज्यादा के संदिग्ध लेन-देन की जांच
Published On
By Harwinder Singh
राजस्थान बॉर्डर पर ज़मीन सौदों पर IT का बड़ा शिकंजा, ₹150 करोड़ से ज्यादा के संदिग्ध लेन-देन की जांचराजस्थान के भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे जिलों जैसलमेर और श्रीगंगानगर में आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹150 करोड़ से अधिक के संदिग्ध भूमि सौदों के दस्तावेज़ जब्त किए हैं। जांच में कई रजिस्ट्रियों में PAN नंबर गायब, करोड़ों रुपये के नकद भुगतान और वित्तीय अनियमितताएं सामने आई हैं।आयकर विभाग अब संबंधित लोगों को नोटिस जारी करेगा। नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर 70% तक टैक्स, 10% पेनल्टी और ब्याज वसूला जा सकता है। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि सीमा क्षेत्रों में ब्लैक मनी, बेनामी निवेश और विदेशी फंडिंग के जरिए ज़मीन खरीद की जा रही है, जिसे लेकर जांच तेज कर दी गई है।
आंधी-तूफान के साथ 20 से ज्यादा राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी
Published On
By Atul Sharma
देश के कई राज्यों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 5 दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा।
मुंबई समेत देश के कई इलाकों में पिछले 24 घंटे से बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में अगले 48 घंटे तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने बताया कि 26 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में भारी वर्षा होने का अनुमान है।
24 अगस्त तक इन राज्यों में होगी बारिश
मौसम विभाग ने 20 से 24 अगस्त के बीच मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड, विदर्भ, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है। जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश सहित उत्तरी राज्यों में भी इस अवधि के दौरान भारी वर्षा होने की संभावना है।
पूर्वोत्तर राज्यों में होगी बारिश
वहीं, तटीय कर्नाटक, गुजरात, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा के साथ-साथ कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। पूर्वोत्तर में असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में विशेष रूप से 20 से 24 अगस्त के बीच तीव्र वर्षा होने की संभावना है।
बिहार और झारखंड में होगी बारिश
मौसम विभाग ने बताया कि बिहार और झारखंड में 20-25 अगस्त के दौरान भारी होगी। वहीं, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश में अगले 5 दिनों के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है। अगले 7 दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड और राजस्थान में गरज और बिजली के साथ कई स्थानों पर हल्की/मध्यम वर्षा की संभावना है।
कई राज्यों में चलेंगी तेज हवाएं
आईएमडी ने तटीय और दक्षिणी राज्यों में तेज़ हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ-साथ कई क्षेत्रों में गरज और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी है। लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुज़फ़्फ़राबाद सहित जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में भी 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज़ हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद सहित दिल्ली से सटे क्षेत्रों को येलो अलर्ट पर रखा गया है और वहां हल्की गरज के साथ बारिश होगी, जिसकी अधिकतम सतही हवा की गति 40 किमी प्रति घंटे से कम होगी।
चार राज्यों में विधानसभा उपचुनाव: सुबह 7 बजे से मतदान जारी, जानें कहां-किसके बीच मुकाबला
Published On
By Atul Sharma
चार राज्यों में विधानसभा उपचुनाव: सुबह 7 बजे से मतदान जारी, जानें कहां-किसके बीच मुकाबला
केरल, पंजाब, पश्चिम बंगाल की एक-एक और गुजरात की दो विधानसभा सीट पर उप चुनाव हो रहे हैं। पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला है।
देश के चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। इसके लिए वोटिंग भी गुरुवार (19 जून) सुबह सात बजे शुरू हो चुकी है। केरल की नीलांबुर, पंजाब की लुधियाना पश्चिम, पश्चिम बंगाल की कलीगंज और गुजरात की विसवदर, कडी सीट के लिए मतदान जारी है। उपचुनाव के नतीजे 23 जून को जारी किए जाएंगे। ये चुनाव किसी भी राज्य की सत्ता में बदलाव नहीं लाएंगे, लेकिन क्षेत्र की जनता के नेतृत्व के लिए और आगामी चुनाव की तैयारियों के लिए अहम हैं।
नीलांबुर में चौतरफा टक्कर
सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) समर्थित निर्दलीय विधायक पी.वी. अनवर और सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के बीच रास्ते अलग होने से उत्तरी मलप्पुरम जिले में स्थित नीलांबुर में उपचुनाव हो रहे हैं। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की सरकार के लगातार दूसरे कार्यकाल के पूरा होने में कुछ ही महीने शेष हैं, ऐसे में नीलांबुर में उपचुनाव सत्तारूढ़ माकपा के नेतृत्व वाले एलडीएफ और विपक्षी दल कांग्रेस नीत यूडीएफ (संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा) दोनों के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गई है। कांग्रेस ने नीलांबुर नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष आर्यदान शौकत को मैदान में उतारा है, जो दिवंगत पार्टी के वरिष्ठ नेता आर्यदान मोहम्मद के पुत्र हैं, वहीं माकपा ने अपने राज्य सचिवालय सदस्य एम. स्वराज पर भरोसा जताया है। दोनों पारंपरिक मोर्चों ने अपनी अपनी जीत को लेकर विश्वास जताया है, वहीं भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने पेशे से वकील मोहन जॉर्ज को मैदान में उतारकर अपनी किस्मत आजमाने का फैसला किया, जो पहले केरल कांग्रेस के विभिन्न गुटों से जुड़े थे।
कलीगंज में त्रिकोणीय मुकाबला
कलीगंज उपचुनाव तृणमूल कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस-वाम गठबंधन के बीच त्रिकोणीय मुकाबले का रूप लेता दिखाई दे रहा है। चुनावी चर्चा में पहचान आधारित राजनीति, मुर्शिदाबाद दंगों के बाद उपजी चिंताएं और 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद बढ़ा राष्ट्रवादी माहौल प्रमुख मुद्दे बनकर उभरे हैं। 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पश्चिम बंगाल में यह पहला चुनाव है। इस वर्ष की शुरुआत में तृणमूल कांग्रेस के विधायक नसीरुद्दीन अहमद के निधन के कारण यह उपचुनाव जरूरी हो गया था। तृणमूल कांग्रेस ने नसीरुद्दीन अहमद की बेटी, 38 वर्षीय अलीफा अहमद को अपना उम्मीदवार बनाया है। अलीफा अहमद बीटेक स्नातक और कॉर्पोरेट पेशेवर हैं। भाजपा ने स्थानीय पंचायत सदस्य और पूर्व मंडल अध्यक्ष आशीष घोष को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत वाम मोर्चा के समर्थन से काबिल उद्दीन शेख को उम्मीदवार बनाया है। इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2,52,670 पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें 1,30,363 पुरुष और 1,22,303 महिलाएं शामिल हैं। सुचारू एवं सुलभ मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदान केन्द्रों की संख्या घटाकर 309 कर दी गई है।
लुधियाना पश्चिम में 14 उम्मीदवार
लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट आप के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी का जनवरी में निधन होने के कारण खाली हो गई थी। इस सीट के लिए कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनके भाग्य का फैसला 1.74 लाख मतदाता करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि उपचुनाव के लिए कुल 194 मतदान केंद्र होंगे। राज्य में सत्तारूढ़ ‘आप’ ने उपचुनाव के लिए राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को मैदान में उतारा है। अरोड़ा (61) लुधियाना के उद्योगपति हैं और अपने सामाजिक कल्याण कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं। वह ‘कृष्ण प्राण ब्रेस्ट कैंसर चैरिटेबल ट्रस्ट’ चलाते हैं। अरोड़ा 2022 से राज्यसभा के सदस्य हैं। विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने पूर्व मंत्री और कांग्रेस की पंजाब इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण आशु (51) पर दांव लगाया है। आशु 2012 और 2017 में दो बार इस सीट से विधायक रह चुके हैं। वर्ष 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में उन्हें गोगी ने 7,512 मतों के अंतर से हराया था। आशु पिछली कांग्रेस सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रह चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पार्टी के वरिष्ठ नेता जीवन गुप्ता को मैदान में उतारा है। वह पंजाब भाजपा की कोर कमेटी के सदस्य हैं। वह इससे पहले पार्टी की प्रदेश इकाई के महासचिव रह चुके हैं। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने उपचुनाव के लिए परोपकर सिंह घुम्मन को अपना उम्मीदवार बनाया है। घुम्मन पेशे से वकील हैं और लुधियाना बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हैं।
गुजरात में आप-कांग्रेस बीजेपी में मुकाबला
गुजरात की विसावदर और कडी विधानसभा सीटों पर भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। पूर्व आप विधायक भूपेंद्र भयानी के दिसंबर 2023 में भाजपा में शामिल होने के बाद से खाली हुई जूनागढ़ की विसावदर सीट पर हाई-प्रोफाइल उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा ने किरीट पटेल, कांग्रेस ने नितिन रणपरिया और आप ने अपने पूर्व गुजरात अध्यक्ष गोपाल इटालिया को मैदान में उतारा है। मेहसाणा जिले के कादी में, अनुसूचित जाति (एससी) के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित सीट फरवरी में भाजपा विधायक करसन सोलंकी की मृत्यु के बाद से खाली है। सत्तारूढ़ पार्टी ने राजेंद्र चावड़ा को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने रमेश चावड़ा को मैदान में उतारा है, जो 2012 में सीट जीतने वाले पूर्व विधायक हैं, जबकि आप ने जगदीश चावड़ा पर दांव लगाया है। हर निर्वाचन क्षेत्र में 294 मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के माध्यम से मतदान होगा। गुजरात सरकार ने मतदाताओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए मतदान के दिन दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश की भी घोषणा की है।
बिहार समेत 15 राज्यों में अगले 48 घंटे के दौरान भारी बारिश की चेतावनी
Published On
By Atul Sharma
बिहार समेत 15 राज्यों में अगले 48 घंटे के दौरान भारी बारिश की चेतावनी
देश के कई राज्यों में मानसून अगले कुछ दिनों के दौरान आ सकता है। इस बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अगले तीन दिन के दौरान 15 से ज्यादा राज्यों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है।
दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। देश के मैदानी इलाकों में सबसे अधिक अधिकतम तापमान गंगानगर में 48.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 14 जून से उत्तर-पश्चिमी भारत में लू की स्थिति में धीरे-धीरे राहत मिलने की संभावना है।
देश में एक्टिव हो रहा है एक नया पश्चिमी विक्षोभ
भीषण गर्मी के बीच, मानसून के सक्रिय चरण में प्रवेश करने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इसकी वजह से 13 जून से उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। 13 और 14 जून को कोंकण और गोवा में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होगी।
मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान तमिलनाडु, कर्नाटक, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ तेज बारिश की संभावना है। इस दौरान 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
16 जून तक आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट
14-16 जून के दौरान गुजरात और 12-14 जून के दौरान मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ झमाझम बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही 50-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। अगले 7 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा जारी रहने की संभावना है और 12-13 तारीख के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा में बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने बताया कि 12-15 जून के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड में आंधी-तूफान आने की संभावना है। 14 और 15 जून को मध्य प्रदेश में 12-13 जून के दौरान विदर्भ, छत्तीसगढ़, 13 जून को बिहार में झमाझम बारिश हो सकती है।
पूर्वोत्तर भारत में बारिश की चेतावनी
पूर्वोत्तर भारत में अगले सात दिनों में पूरे क्षेत्र में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 12 से 16 जून तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।
3 दिन लू, भारी बारिश, आंधी-तूफान... जानें कहां कैसा रहेगा मौसम
Published On
By Atul Sharma
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले 7 दिनों के दौरान गरज, बिजली और 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है.
देशभर में मौसम अपनी करवट बदल रहा है. इसको लेकर मौसम विभाग ने अगले 5-6 दिन का पूर्वानुमान करते हुए एडवाइजरी जारी की है. मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले 5-6 दिनों के दौरान गरज और बिजली के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है. दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अगले 5 दिनों के दौरान गरज, बिजली और तेज़ हवा के साथ भारी वर्षा की संभावना है. पश्चिमी राजस्थान में 16-22 मई के दौरान, उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर में 16 और 17 मई, उत्तरी मध्य प्रदेश में 18 और 19 मई को उष्ण लहर की संभावना है.
पूर्वोत्तर भारत में मौसम का हाल
अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज, बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएँ चलने के साथ-साथ व्यापक रूप से व्यापक रूप से हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है.
16-21 तारीख के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा; 17 और 18 मई को त्रिपुरा और 16-18 मई के दौरान असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा और 17 मई को अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत
केरल और माहे, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक में गरज, बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है, अगले 7 दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक में गरज, बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है, 16 और 17 तारीख को तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है; 16 को आंतरिक कर्नाटक; 16, 19 और 20 मई को रायलसीमा.
16, 19 और 30 तारीख को तटीय कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है; 16-22 तारीख के दौरान केरल और माहे; 16 से 20 मई के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, आंतरिक कर्नाटक, 20 को लक्षद्वीप, 16 और 17 को तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और 16, 19 और 20 मई को रायलसीमा के साथ 20 और 21 मई को तटीय कर्नाटक में और 19 और 21 मई के दौरान केरल और माहे में भी बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.
पश्चिम भारत का मौसम
16-20 मई के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में गरज, बिजली और 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है, जबकि 21-22 मई के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में गरज, बिजली और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है.
20 और 21 मई को मध्य महाराष्ट्र और 19-21 मई के दौरान कोंकण और गोवा में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है, जो 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुँच सकती हैं.
20 मई को दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण कोंकण और गोवा में भारी बारिश की संभावना है, जबकि 21 और 22 मई, 2025 को कोंकण में बहुत भारी बारिश हो सकती है.
पूर्वी और मध्य भारत में मौसम का हाल
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले 7 दिनों के दौरान गरज, बिजली और 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है. 16 और 17 को ओडिशा, 17 और 18 को बिहार, 18 और 19 को झारखंड और 17 मई को छत्तीसगढ़ में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है.
16-20 मई के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है; 18 मई को पश्चिम बंगाल और बिहार के गंगा के मैदानी इलाकों में.
उत्तर-पश्चिम भारत का मौसम
16-21 मई के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज, बिजली और 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है.
16-21 मई के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में छिटपुट हल्की बारिश की संभावना है; 16 और 19-21 मई के दौरान पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में.
16 मई को उत्तराखंड और 19 मई को हिमाचल प्रदेश में छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है.
16-19 मई के दौरान पश्चिमी राजस्थान में तेज़ धूल भरी हवाएँ (25-35 किलोमीटर प्रति घंटे) चलने की संभावना है.
लू और गर्म और आर्द्र मौसम की चेतावनी
16-18 मई के दौरान जम्मू और कश्मीर के छिटपुट इलाकों में लू चलने की संभावना है; 16 और 17 मई को दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में; 16 से 22 मई के दौरान पश्चिमी राजस्थान, 18 और 19 मई को उत्तरी मध्य प्रदेश.
16 और 17 मई को बिहार और ओडिशा में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है.
16 मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में रात में गर्म मौसम रहने की संभावना है.
दिल्ली समेत 11 राज्यों में भारी गर्मी का येलो अलर्ट, इन जगहों पर आंधी-तूफान के साथ होगी भारी बारिश
Published On
By Atul Sharma
मौसम विभाग ने असम और मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है। जबकि दिल्ली समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। कई जगहों पर तापमान में और बढ़ोतरी होने वाली है।
मौसम विभाग (IMD) ने अगले सात दिनों में देश के विभिन्न हिस्सों में हीटवेव (लू) और भारी बारिश की चेतावनी देते हुए अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली समेत 11 राज्यों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। जबकि कुछ राज्यों में आंधी और भारी बारिश की संभावना है।
उत्तर-पश्चिमी भारत में बढ़ रहा तापमान
उत्तर-पश्चिमी भारत में अगले छह दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की उम्मीद है। मध्य भारत और गुजरात में अगले तीन दिनों में 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखी जा सकती है, जबकि पूर्वी भारत में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।
11 राज्यों में हीटवेव अलर्ट
मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, ओडिशा, पंजाब और दिल्ली में आज भीषण गर्मी का असर देखा जा सकता है। 24 से 26 अप्रैल के बीच बिहार और झारखंड के कई इलाकों में रात का तापमान भी अधिक रहने की उम्मीद है।
दिल्ली-एनसीआर का मौसम अपडेट
दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में अगले तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है, अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की उम्मीद है। शुक्रवार और शनिवार के लिए भीषण गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की संभावना
24 से 26 अप्रैल तक असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। 24 अप्रैल को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान आ सकता है। इन राज्यों में हवाएं 30 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं।
दक्षिणी भारत में आंधी-तूफान
मौसम विभाग के अनुसार, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और कर्नाटक समेत दक्षिण भारत के राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और तेलंगाना में अगले सात दिनों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है।
पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में एक्टिव
पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे हिमालयी राज्यों में बिजली, गरज और तेज़ हवाएं चल सकती हैं। यह मौसम पैटर्न उत्तरी और मध्य पाकिस्तान पर सक्रिय एक चक्रवाती सिस्टम के कारण हो रहा है।
