Category
उत्तर प्रदेश

'मिशन शक्ति' के 6वें चरण के अंतर्गत आज जनपद गोरखपुर में जागरूकता रैली-2026 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

'मिशन शक्ति' के 6वें चरण के अंतर्गत आज जनपद गोरखपुर में जागरूकता रैली-2026 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डबल इंजन सरकार मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। नारी सशक्तीकरण ही सुरक्षित, समृद्ध एवं विकसित उत्तर प्रदेश की आधारशिला है।
उत्तर प्रदेश 

आज गोरखपुर से डीबीटी के माध्यम से ₹493 करोड़ की मुआवजा राशि अंतरित की।

बाढ़/अतिवृष्टि/ओलावृष्टि एवं चक्रवात के कारण हुई फसल क्षति, पशु हानि व मकान क्षति से प्रभावित प्रदेश के 9 लाख से अधिक अन्नदाता किसानों के खाते में राज्य आपदा मोचक निधि के तहत आज गोरखपुर से डीबीटी के माध्यम से ₹493 करोड़ की मुआवजा राशि अंतरित की। प्राकृतिक आपदाओं के कारण जनहानि होने पर मृतक के आश्रित को ₹4 लाख की सहायता उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है। उन्हें हर प्रकार का सहयोग देने के लिए हम पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं।
उत्तर प्रदेश 

हमीरपुर: तीन चालान से नाराज युवक ने बिना हेलमेट पुलिसकर्मियों का वीडियो किया वायरल, CO के निर्देश पर हुआ चालान

हमीरपुर: तीन चालान से नाराज युवक ने बिना हेलमेट पुलिसकर्मियों का वीडियो किया वायरल, CO के निर्देश पर हुआ चालान हमीरपुर: लगातार तीन बार ट्रैफिक चालान कटने से नाराज एक युवक ने बिना हेलमेट बाइक चला रहे पुलिसकर्मियों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। युवक ने सवाल उठाया कि यातायात नियम सभी पर समान रूप से लागू होने चाहिए। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया। वहीं, सीओ ट्रैफिक ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों का चालान कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
उत्तर प्रदेश 

लखनऊ अग्निकांड: 15 मौतों वाली अवैध चार मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर, भारी सुरक्षा के बीच ध्वस्तीकरण शुरू

लखनऊ अग्निकांड: 15 मौतों वाली अवैध चार मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर, भारी सुरक्षा के बीच ध्वस्तीकरण शुरू लखनऊ: अलीगंज अग्निकांड में 15 लोगों की मौत के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने हादसे वाली अवैध चार मंजिला इमारत को शनिवार से ध्वस्त करना शुरू कर दिया। कार्रवाई के दौरान इलाके की घेराबंदी कर 100 से अधिक पुलिसकर्मियों और तीन बुलडोजरों की तैनाती की गई है। एलडीए ने बताया कि 10 जुलाई को भवन मालिकों को 15 दिनों के भीतर खुद निर्माण हटाने का आदेश दिया गया था, लेकिन तय समय सीमा तक कार्रवाई न होने पर प्रशासन ने खुद ध्वस्तीकरण शुरू किया। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
उत्तर प्रदेश 

जौहर यूनिवर्सिटी विवाद: ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 'कानून अपना काम करेगा'

जौहर यूनिवर्सिटी विवाद: ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 'कानून अपना काम करेगा' जौहर यूनिवर्सिटी मामले को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि जब कानून अपना काम करता है, तो बेचैनी होना स्वाभाविक है। राजभर ने सवाल उठाते हुए कहा कि जिस जौहर यूनिवर्सिटी का निर्माण समाजवादी पार्टी सरकार के दौरान हुआ, उसमें इस्तेमाल की गई जमीन और संसाधन किसके थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी संसाधनों का लाभ उठाकर विश्वविद्यालय का निर्माण किया गया, जबकि ट्रस्ट और संचालन आजम खान से जुड़े लोगों के हाथ में रहा। उन्होंने यह भी दावा किया कि टैक्स जनता ने दिया, लेकिन लाभ सीमित लोगों को मिला। राजभर ने अपने बयान में कहा कि "कानून अपना काम करेगा, इसलिए बुलडोजर भी चलेगा। बेचैन होने की जरूरत नहीं, सच सामने आएगा।" उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर जौहर यूनिवर्सिटी का मुद्दा चर्चा में आ गया है।  
उत्तर प्रदेश 

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: SIT रिपोर्ट में बड़ी लापरवाही का खुलासा

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: SIT रिपोर्ट में बड़ी लापरवाही का खुलासा अयोध्या: श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी ने अपनी जांच रिपोर्ट तैयार कर ली है, जिसे जल्द ही उत्तर प्रदेश सरकार को सौंपा जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, रिपोर्ट में भर्ती प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था में खामियों को चोरी की बड़ी वजह बताया गया है। जांच में सामने आया कि चढ़ावे की गिनती आउटसोर्स कर्मचारियों से कराई जा रही थी और भर्ती में नियमों का पूरी तरह पालन नहीं हुआ। रिपोर्ट में मंदिर प्रबंधन की निगरानी और एसओपी में ढिलाई पर भी सवाल उठाए गए हैं। सरकार रिपोर्ट की समीक्षा के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई पर फैसला करेगी।  
उत्तर प्रदेश 

लखनऊ-कानपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, CM योगी बोले- 'BIMARU' से भारत का ग्रोथ इंजन बना उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ-कानपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करते हुए कहा कि राज्य अब 'BIMARU' की छवि से निकलकर देश का 'ग्रोथ इंजन' बन चुका है। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश 

यूपी में फिर सक्रिय होगा मानसून, इस सप्ताहांत से बारिश की वापसी; पूर्वी जिलों से होगी शुरुआत

उत्तर प्रदेश में कुछ दिनों की राहत के बाद मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, नए निम्न दबाव क्षेत्र के बनने से शुक्रवार से पूर्वी यूपी में बारिश शुरू होगी, जो अगले कुछ दिनों में पश्चिमी जिलों तक फैल जाएगी।
उत्तर प्रदेश 

यूपी की डॉ. बीआर आंबेडकर मूर्ति विकास योजना की रफ्तार धीमी, तीन महीने बाद भी अधिकांश जिलों में काम शुरू नहीं

उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी डॉ. बीआर आंबेडकर मूर्ति विकास योजना शुरू होने के तीन महीने बाद भी अपेक्षित गति नहीं पकड़ सकी है। अधिकांश जिलों में अभी तक प्रस्ताव भेजने की प्रक्रिया ही पूरी नहीं हुई है, जबकि सरकार जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की बात कह रही है।
उत्तर प्रदेश 

भारत-नेपाल सीमा पर अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार, चीनी पासपोर्ट समेत कई दस्तावेज बरामद

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में भारत-नेपाल सीमा पार करने की कथित कोशिश के दौरान एक अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से चीनी पासपोर्ट सहित कई दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए हैं। फिलहाल जांच एजेंसियों को अब तक किसी संदिग्ध या राष्ट्रविरोधी गतिविधि के प्रमाण नहीं मिले हैं।
उत्तर प्रदेश 

41 साल तक लंबित रही हत्या अपील पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, इलाहाबाद हाईकोर्ट में बढ़ते लंबित मामलों पर फिर उठे सवाल

करीब 41 वर्षों तक लंबित रही एक आपराधिक अपील पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी टिप्पणी के बाद उत्तर प्रदेश की न्यायिक व्यवस्था में लंबित मामलों का मुद्दा फिर चर्चा में आ गया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इलाहाबाद हाईकोर्ट देश में सबसे अधिक लंबित मामलों वाला उच्च न्यायालय बना हुआ है।
उत्तर प्रदेश 

निर्माता केसी बोकाडिया अगस्त से उत्तर प्रदेश में शुरू करेंगे दो नई फिल्मों की शूटिंग, वाराणसी और लखनऊ बने लोकेशन

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता केसी बोकाडिया अगस्त से उत्तर प्रदेश में अपनी दो नई फिल्मों की शूटिंग शुरू करेंगे। वाराणसी और लखनऊ में बनने वाली इन फिल्मों में एक पुलिस आधारित कहानी और दूसरी पुनर्जन्म पर आधारित ड्रामा होगी।
उत्तर प्रदेश 

Advertisement

Copyright (c) Undekhi Khabar All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software