- Hindi News
- राज्य
- हरियाणा
- Ambala में होली पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
Ambala में होली पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
800 पुलिसकर्मी तैनात, 70 चेक पोस्ट स्थापित; सीआईए व इंटेलिजेंस टीमें सिविल ड्रेस में रहेंगी सक्रिय
होली के त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अंबाला पुलिस ने जिले में व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए हैं। करीब 800 पुलिसकर्मियों की तैनाती और 70 चेक पोस्ट स्थापित कर असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
होली के अवसर पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अंबाला पुलिस ने विशेष कार्ययोजना तैयार की है। जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) Ajit Singh Shekhawat के निर्देशानुसार जिले में लगभग 70 विशेष पुलिस चेक पोस्ट स्थापित किए जाएंगे और करीब 800 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।
इसके अलावा, सीआईए (क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी) की आठ टीमें लगातार गश्त करेंगी। खुफिया विभाग के कर्मी सिविल ड्रेस में भीड़भाड़ वाले इलाकों में तैनात रहकर उपद्रवियों की पहचान करेंगे।
त्वरित कार्रवाई के लिए इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल, पीसीआर, राइडर और दुर्गा शक्ति टीमें अलर्ट मोड पर रहेंगी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस लाइन में रिजर्व फोर्स भी तैयार रखी गई है।
एसपी ने सभी थाना प्रभारियों (एसएचओ) को अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। पुलिस विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे प्रेम और भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं और किसी भी प्रकार की हुड़दंग या जबरदस्ती से बचें।
