- Hindi News
- राज्य
- पंजाब
- कनाडाई सांसद टिम उप्पल ने स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका
कनाडाई सांसद टिम उप्पल ने स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका
एसजीपीसी ने सचखंड श्री हरमंदिर साहिब का स्वर्ण मॉडल भेंट कर किया सम्मानित
कनाडा के सांसद और विपक्ष के उपनेता Tim Uppal ने परिवार व सहयोगियों सहित अमृतसर स्थित Golden Temple में मत्था टेका।
कनाडा के सांसद और विपक्ष के उपनेता Tim Uppal ने सोमवार को अपने परिवार और सहयोगियों के साथ अमृतसर स्थित Golden Temple में मत्था टेका।
उन्होंने कहा कि सिखों के पवित्रतम तीर्थ स्थल के रूप में यह धाम भारत और विदेशों में रहने वाले सिखों के लिए अपार आस्था का केंद्र है, जहां श्रद्धालु माथा टेककर स्वयं को धन्य महसूस करते हैं।
उप्पल के साथ कनाडा स्थित केएनआर ग्रुप के अध्यक्ष कुलदीप सिंह और चरणजीत सिंह मावीकल भी मौजूद थे। उन्होंने सम्मान के लिए Shiromani Gurdwara Parbandhak Committee (एसजीपीसी) का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सूचना केंद्र में एसजीपीसी सदस्य गुरचरण सिंह ग्रेवाल और सूचना अधिकारी रणधीर सिंह ने उन्हें सचखंड श्री हरमंदिर साहिब का स्वर्ण मॉडल और सिख धार्मिक पुस्तकों का सेट भेंट कर सम्मानित किया।
