Aspire Academy ने जेईई मेन्स (सेशन-1) परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अपने विद्यार्थियों को सम्मानित किया। हाल ही में घोषित परिणामों में अकादमी के दो छात्रों ने 99 पर्सेंटाइल से अधिक अंक हासिल किए, जबकि 16 विद्यार्थियों ने 95 से अधिक और 52 विद्यार्थियों ने 90 से अधिक पर्सेंटाइल प्राप्त किए।
अथर्व बनियाल ने 99.45 पर्सेंटाइल के साथ अकादमी में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। अक्षत ठाकुर ने 99.09 पर्सेंटाइल और भविष्या चौहान ने 98.77 पर्सेंटाइल हासिल किए।
अन्य प्रमुख प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में अक्षित (98.42), अर्नव ठाकुर (98.37), अर्नव ठाकुर (97.7), कार्तिक (96.99), धन्या शर्मा (96.89) और सूर्यांश (96.54) शामिल रहे।
इसके अतिरिक्त ओजस कपूर (96.45), आर्यन आश्टु (96.24), आदित्य शर्मा (96.23), मृदुल शर्मा (96.13), अक्षत शर्मा (95.57), सैयाश जमलटा (95.21) और आर्यन सूर्य (95.15) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
अन्य उच्च अंक प्राप्त करने वालों में अभय कटोच (94.98), स्नेहा मिश्रा (94.95), आस्था (94.92), हिमोनिश (94.92), दिव्यांश मंडियाल (94.79), विलोचन कालेत (94.64), अक्षज शर्मा (94.61), अक्षित (94.59), अथर्व सूद (94.39), रंभिका (94.30), वरुण चौहान (94.24), अनमोल ठाकुर (94.18) और शिवम गार्डवाल (94.03) शामिल रहे।
अकादमी प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह परिणाम उनके कठिन परिश्रम, समर्पण और संस्थान के गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन का प्रमाण है।

