‘War Against Drugs’ अभियान के तहत तरनतारन पुलिस की बड़ी कार्रवाई

NDPS के 1700 से ज्यादा मामले दर्ज, 2100 से अधिक आरोपी गिरफ्तार

On

Tarn Taran में ‘War Against Drugs’ अभियान के तहत पुलिस ने बड़े स्तर पर कार्रवाई करते हुए हजारों मामलों में गिरफ्तारी और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए हैं।

पंजाब के Tarn Taran जिले में ‘War Against Drugs’ अभियान के तहत पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

एसएसपी Surendra Lamba ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 मार्च 2025 से अब तक NDPS एक्ट के तहत 1,736 मामले दर्ज किए गए हैं और इस दौरान 2,187 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने इस अवधि में भारी मात्रा में नशीले पदार्थ भी जब्त किए हैं, जिनमें—

  • 273 किलोग्राम हेरोइन
  • 18 किलोग्राम अफीम
  • 550 किलोग्राम पोस्त (पॉपी)
  • 27 किलोग्राम ICE (सिंथेटिक ड्रग)
  • 86,000 नशीली गोलियां और कैप्सूल

शामिल हैं।


👮‍♂️ बैठक में अधिकारियों ने दी जानकारी

यह जानकारी एसएसपी Surendra Lamba ने शनिवार को Village Defence Committee (VDC) के सदस्यों की बैठक के दौरान दी।

इस बैठक में Sukhninder Singh (SP हेडक्वार्टर), Baljit Singh Bhullar (SP, PBI) और Atul Soni भी मौजूद रहे और उन्होंने भी नशे के खिलाफ चल रही मुहिम पर अपने विचार साझा किए।Screenshot_524

Edited By: Karan Singh

खबरें और भी हैं

बीबीएमबी में राज्य की भूमिका बहाल करने की मांग, किसान संगठनों का राज्यपाल से मिलने का फैसला

नवीनतम

Copyright (c) Undekhi Khabar All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software