- Hindi News
- राज्य
- पंजाब
- फेज-10 आरएमसी क्षेत्र में गंदगी के ढेर और सड़कों की बदहाल हालत, नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल...
फेज-10 आरएमसी क्षेत्र में गंदगी के ढेर और सड़कों की बदहाल हालत, नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल: संजीव वशिष्ट

मोहाली: मोहाली के फेज-10 स्थित आरएमसी क्षेत्र, विशेषकर मानव मंगल स्कूल के नजदीक सड़कों पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। पूरे इलाके में सफाई व्यवस्था की बदहाल स्थिति और अस्वच्छ वातावरण से स्थानीय निवासी परेशान हैं।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे कई बार इस समस्या को संबंधित अधिकारियों के सामने उठा चुके हैं, लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। ऐसा लगता है कि उनकी समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है।
भाजपा जिला मोहाली के अध्यक्ष श्री संजीव वशिष्ट ने इस स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मोहाली को सिटी ब्यूटीफुल के स्तर का स्वच्छ और व्यवस्थित शहर बनाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन फेज-10 जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में सड़कों पर कूड़े के ढेर और गंदगी के हालात प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं।
उन्होंने कहा कि सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस क्षेत्र के नजदीक मानव मंगल स्कूल स्थित है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में बच्चे आते-जाते हैं। ऐसे में गंदगी और अस्वच्छ वातावरण बच्चों, अभिभावकों और स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकता है।
श्री वशिष्ट ने स्थानीय विधायक और नगर निगम के मेयर से सीधे सवाल करते हुए कहा कि आखिर फेज-10 के निवासी इस बदहाली का सामना क्यों कर रहे हैं? क्या जनप्रतिनिधियों की अपने क्षेत्र के प्रति कोई जवाबदेही नहीं है? जब नागरिकों को बुनियादी सफाई व्यवस्था भी उपलब्ध नहीं हो पा रही, तो शहर के विकास के दावों का क्या औचित्य है?
उन्होंने नगर निगम और संबंधित अधिकारियों से मांग की कि इस क्षेत्र में तत्काल सफाई अभियान चलाया जाए, कूड़े का नियमित उठान सुनिश्चित किया जाए और स्थायी सफाई व्यवस्था बनाई जाए, ताकि निवासियों एवं स्कूली बच्चों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।
जनता को आश्वासन नहीं, साफ-सफाई और बुनियादी सुविधाओं के रूप में जवाब चाहिए।

.jpg)