जालंधर में सरपंच पर हमले के मामले में मुख्य आरोपी का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

चेक पोस्ट तोड़कर भागने की कोशिश, पुलिस पर की फायरिंग; जवाबी कार्रवाई में हुआ घायल

On

Jalandhar के महितपुर क्षेत्र में सरपंच पर हमले के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी का एनकाउंटर किया। आरोपी को पैर में गोली लगी है और उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जालंधर के महितपुर के गांव बूटे छन्ना के सरपंच पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने एक आरोपी का एनकाउंटर किया है। आरोपी की पहचान सुखजीत सिंह उर्फ शीलू के रूप में हुई है।

Jalandhar Rural Police के अनुसार, सुखजीत सिंह उर्फ शीलू महितपुर में सरपंच महेंद्र सिंह पर हमले का मुख्य आरोपी था। उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने महितपुर के पास घूमन पैलेस के नजदीक चेक पोस्ट तोड़कर भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी। घायल हालत में उसे देर रात सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस का कहना है कि जब टीम ने आरोपी को रोकने की कोशिश की तो उसने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद आत्मरक्षा में कार्रवाई की गई। मामले की आगे की जांच जारी है।Screenshot_1734

Edited By: Karan Singh

खबरें और भी हैं

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने अभिषेक सिंहवी समेत कई उम्मीदवारों के नाम घोषित किए

नवीनतम

Copyright (c) Undekhi Khabar All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software