राहुल गांधी ने किया सरेंडर, 5 मिनट बाद मिली जमानत, जानें क्या है मामला

On

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज लखनऊ के स्पेशल MP-MLA मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश हुए। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को आरोपी के तौर पर कोर्ट में तलब किया गया था।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मानहानि के एक मामले की सुनवाई के लिए मंगलवार को लखनऊ पहुंचे, जहां उन्होंने कोर्ट में सरेंडर किया। लेकिन 5 मिनट के बाद ही राहुल को जमानत मिल गई।  एडिशनल सीजेएम आलोक वर्मा वाली एमपी एमएलए कोर्ट ने 20 हजार रुपये के दो बॉन्ड पर उन्हें जमानत दे दी। बता दें कि यह मामला ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान भारतीय सैनिकों के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी से संबंधित है। 

राहुल गांधी इस मामले में आज लखनऊ के स्पेशल MP-MLA मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने राहुल को समन भेजकर पेश होने को कहा था।

राहुल गांधी ने क्या कहा था?

राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 16 दिसंबर, 2022 को सेना के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। तब गलवान घाटी में हुई झड़प को लेकर कांग्रेस नेता ने कहा था कि चीन की सेना हमारे जवानों को पीट रही है लेकिन इस बारे में कोई नहीं पूछ रहा। उन्होंने कहा था कि चीनी सैनिक हमारे सैनिकों को मार रहे हैं। जबकि भारतीय सेना ने 12 दिसंबर को आधिकारिक बयान जारी करके बताया था कि चीनी सेना भारतीय सीमा में अतिक्रमण कर रही थी जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। लिहाजा चीनी सेना अपने क्षेत्र में वापस चली गई। इस झड़प में दोनों पक्षों को मामूली चोटें आई थी।

कोर्ट ने आज दिया था आखिरी मौका

राहुल के बयान के बाद BRO के पूर्व डायरेक्टर उदय शंकर श्रीवास्तव ने राहुल के खिलाफ लखनऊ की अदालत में मानहानि का केस दायर किया था। इसके खिलाफ राहुल गांधी इलाहाबाद हाईकोर्ट गए लेकिन वहां उन्हें कोई राहत नहीं मिली। इसके बाद राहुल आज लखनऊ की अदालत में पेश हुए। लखनऊ की MP MLA कोर्ट में पिछली पांच तारीखों से राहुल गांधी हाजिर नहीं हो रहे थे। कोर्ट ने उन्हें आज आखिरी मौका दिया था जिसके बाद राहुल कोर्ट में हाजिर हुए थे।

Edited By: [email protected]

खबरें और भी हैं

114 साल के एथलीट फौजा सिंह की जान लेने वाला निकला NRI, जालंधर पुलिस ने 30 घंटे में सुलझाई गुत्थी

नवीनतम

Copyright (c) Undekhi Khabar All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software