लाडवा कॉलेज में स्वामी विवेकानंद पर कार्यशाला आयोजित

छात्रों को विवेकानंद के जीवन और विचारों से प्रेरित होने का संदेश

On

इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज, लाडवा में स्वामी विवेकानंद के जीवन और विचारों पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।

इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज, लाडवा में शनिवार को ‘स्वामी विवेकानंद का जीवन, दर्शन और समकालीन प्रासंगिकता’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन अर्थशास्त्र विभाग और स्वामी विवेकानंद सेल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को स्वामी विवेकानंद के विचारों से परिचित कराना और उनके जीवन व उपलब्धियों से प्रेरित करना था।

अपने संबोधन में प्रो. कुशल पाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद न केवल एक महान संत थे, बल्कि युवा शक्ति के प्रतीक और प्रेरणा स्रोत भी थे। उन्होंने कहा कि विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं को आत्मविश्वास, देशभक्ति और मानवता के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लें और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें।

स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज इन टीचर एजुकेशन, झज्जर के प्राचार्य डॉ. संतोष ने कहा कि आज के समय में स्वामी विवेकानंद की शिक्षाएं और भी अधिक प्रासंगिक हो गई हैं। उन्होंने छात्रों को आत्मनिर्भर बनने, अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहने और नैतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।Screenshot_107

Edited By: Karan Singh

खबरें और भी हैं

यूपी सरकार का दावा: इज़राइल में मौजूद 6,000 से अधिक उत्तर प्रदेश के श्रमिक पूरी तरह सुरक्षित

नवीनतम

यूपी सरकार का दावा: इज़राइल में मौजूद 6,000 से अधिक उत्तर प्रदेश के श्रमिक पूरी तरह सुरक्षित यूपी सरकार का दावा: इज़राइल में मौजूद 6,000 से अधिक उत्तर प्रदेश के श्रमिक पूरी तरह सुरक्षित
उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा है कि इज़राइल में काम कर रहे राज्य के 6,000 से अधिक श्रमिक सुरक्षित हैं।...
कुशीनगर में ISIS लिंक के शक में युवक हिरासत में, ATS और दिल्ली स्पेशल सेल की संयुक्त कार्रवाई
उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरे दिन आंधी-बारिश और ओलावृष्टि, कई जिलों में फसल व बिजली व्यवस्था को नुकसान
योगी आदित्यनाथ का दावा: उत्तर प्रदेश में दंगा, कर्फ्यू और माफिया का दौर खत्म
यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) प्लॉट स्कीम 2026: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास 973 रेजिडेंशियल प्लॉट जारी
Copyright (c) Undekhi Khabar All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software