लाहौल-स्पीति में राष्ट्रीय कृमिनाशक दिवस अभियान की शुरुआत, 4,380 बच्चों को दवाई वितरित

उपायुक्त किरण भदाना ने केलांग आंगनवाड़ी केंद्र से किया शुभारंभ

On

लाहौल-स्पीति जिले में राष्ट्रीय कृमिनाशक दिवस अभियान के तहत 4,380 बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोलियां दी गईं। उपायुक्त किरण भदाना ने कहा कि यह अभियान बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

लाहौल-स्पीति जिले में मंगलवार को राष्ट्रीय कृमिनाशक दिवस अभियान का शुभारंभ उपायुक्त Kiran Bhadana ने केलांग आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोलियां देकर किया।

उपायुक्त ने कहा कि यह अभियान बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और समग्र विकास सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। जिले में कुल 4,380 बच्चों को 123 आंगनवाड़ी केंद्रों और 220 स्कूलों में दवा दी गई।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के समन्वय से अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की थी। राष्ट्रीय कृमिनाशक दिवस का उद्देश्य बच्चों को आंतों के कीड़ों के संक्रमण से बचाना है, जो उनके स्वास्थ्य, पोषण स्तर तथा शारीरिक और मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।

उपायुक्त ने कहा कि कृमि संक्रमण बच्चों की वृद्धि और सीखने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है, इसलिए समय पर कृमिनाशक दवा देना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि एल्बेंडाजोल की दवा कृमि संक्रमण की रोकथाम में अत्यंत प्रभावी मानी जाती है और बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में सहायक है।

जानकारी के अनुसार, एक से पांच वर्ष आयु वर्ग के 866 बच्चों को विटामिन-ए की खुराक के साथ कृमिनाशक दवा दी गई, जबकि छह से 18 वर्ष आयु वर्ग के 3,514 बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोलियां वितरित की गईं।Screenshot_1503

Edited By: Karan Singh

खबरें और भी हैं

भारत-इजरायल के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर पहली दौर की वार्ता शुरू

नवीनतम

Copyright (c) Undekhi Khabar All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software