जगतार सिंह हवारा की पैरोल को लेकर CM भगवंत मान ने राज्यपाल से की मुलाकात, 10 दिन की पैरोल की मांग

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात के दौरान हावारा की पैरोल समेत कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

On

भाई जगतार सिंह हवारा की पैरोल के लिए पत्र लिखने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। मुख्यमंत्री पहले ही राज्यपाल को पत्र लिखकर जगतार सिंह हवारा को पैरोल देने की सिफारिश कर चुके हैं। ऐसे में इस मुलाकात को पैरोल मामले के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

हवारा की पैरोल को लेकर क्या है मामला?

जानकारी के मुताबिक, भाई जगतार सिंह हवारा एक दिन की पैरोल के बजाय 10 दिन की पैरोल की मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी राज्यपाल को पत्र लिखकर उनकी पैरोल की सिफारिश की थी।

अब मुख्यमंत्री और राज्यपाल की आमने-सामने हुई मुलाकात के बाद इस मामले में आगे की प्रक्रिया को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, बैठक में पैरोल को लेकर क्या फैसला या चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी मुख्यमंत्री के बाहर आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

पंजाब से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी चर्चा संभव

मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया की मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र हाल ही में संपन्न हुआ है। 3 अगस्त से 10 अगस्त तक चले विधानसभा सत्र में कई महत्वपूर्ण विधेयक पारित किए गए।

ऐसे में मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच इन विधेयकों के अलावा पंजाब से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण प्रशासनिक और राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

मुलाकात के बाद CM मान के बयान पर नजर

मुख्यमंत्री भगवंत मान बैठक के बाद मीडिया से बातचीत कर सकते हैं। इस दौरान यह स्पष्ट होने की उम्मीद है कि जगतार सिंह हवारा की 10 दिन की पैरोल की मांग को लेकर राज्यपाल के साथ क्या बातचीत हुई और इस मामले में आगे क्या कदम उठाया जाएगा।Screenshot_718

Edited By: Atul Sharma

खबरें और भी हैं

जगतार सिंह हवारा की पैरोल को लेकर CM भगवंत मान ने राज्यपाल से की मुलाकात, 10 दिन की पैरोल की मांग

Advertisement

नवीनतम

जगतार सिंह हवारा की पैरोल को लेकर CM भगवंत मान ने राज्यपाल से की मुलाकात, 10 दिन की पैरोल की मांग जगतार सिंह हवारा की पैरोल को लेकर CM भगवंत मान ने राज्यपाल से की मुलाकात, 10 दिन की पैरोल की मांग
भाई जगतार सिंह हवारा की पैरोल के लिए पत्र लिखने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज...
पंजाब के किसानों से जुड़े अहम मुद्दों पर USDA प्रतिनिधिमंडल से चर्चा, फसल विविधीकरण और कृषि निर्यात पर जोर
मलेरकोटला की बेटियों को CM भगवंत मान का बड़ा तोहफा, 6.34 करोड़ में बना 5 मंजिला सरकारी स्कूल
Independence Day 2026: पंजाब में सुरक्षा कड़ी, DGP गौरव यादव ने फिरोजपुर-बठिंडा रेंज का किया दौरा; 282 कैमरों से होगी निगरानी
International Youth Day: पंजाब पुलिस ने चंडीगढ़ में आयोजित किया मेगा युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम, 400 से अधिक छात्रों ने लिया हिस्सा
Copyright (c) Undekhi Khabar All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software