- Hindi News
- राज्य
- दिल्ली
- पंजाब में ड्रग्स और मानव तस्करी को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाया जाना चाहिए: बीबा हरसिमरत कौर बादल
पंजाब में ड्रग्स और मानव तस्करी को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाया जाना चाहिए: बीबा हरसिमरत कौर बादल ने संसद में केंद्र से मांग की

नई दिल्ली 04दिसंबर* : शिरोमणी अकाली दल की वरिष्ठ नेता और बठिंडा सांसद बीबा हरसिमरत कौर बादल ने आज केंद्र सरकार से ड्रग्ज की तस्करी और मानव तस्करी को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है, क्योंकि पाकितान के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा को नियंत्रित करता है और सीमा सुरक्षा बल के माध्यम से कई बाॅर्डर जिलों पर भी उसका अधिकार क्षेत्र है।
संसद में इस मुददे पर बोलते हुए बीबा हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि यह इसीलिए जरूरी है क्योंकि आम आदमी पार्टी सरकार ड्रग्ज की तस्करी को रोकने में बुरी तरह नाकाम रही है, जिससे एक पूरी पीढ़ी का भविष्य खराब हो रहा है।
बठिंडा सांसद ने कहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकाॅर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार पंजाब में न केवल ड्रग्ज की तस्करी के सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए, जो देश भर मे होने वाले सभी मामलों का 19 फीसदी है, बल्कि राज्य में अपराध दर भी सबसे अधिक है और नशीले पदार्थोें से होने वाली मौतों की संख्या भी सबसे ज्यादा है।
इस बात पर जोर देते हुए कि पंजाब अस्तित्व के संकट से भी बुरी तरह जूझ रहा है, जैसे की हाईकोर्ट ने राज्य में ड्रग्ज के सरेआम बिकना और उसकी तस्करी इसका कारण बताया है। उन्होने कहा कि इस समस्या पर नियंत्रण पाने में आप सरकार की नाकामी के कारण नशा करने वालों की तुलना में तस्करों की संख्या बहुत ज्यादा बढ़ गई है। उन्होने कहा,‘‘ अब ऐसी स्थिति आ गई है कि बच्चों का इस्तेमाल ड्रग्ज की तस्करी के लिए किया जा रहा है। गांवों में लोग सरेआम दीवारों पर लिखकर उन खास जगहों के बारे बता रहे, जहां ‘चिटटा’(रसायनिक नशीले पदार्थ) बेचे जा रहे, लेकिन सरकार उन पर कोई भी कार्रवाई करने में विफल रही है।’’
बीबा बादल ने जोर देकर कहा कि सिस्टम में सड़ांध फैल गई है। उन्होने कहा कि ड्रग्ज तस्कर जेल से अपना धंधा जारी रखे हुए हैं और ड्रग्ज से संबंधित 43हजार काॅल अकेले एक जेल से किए जा रहे हैं। उन्होने आगे कहा,‘‘ इस स्थिति को देखते हुए पंजाब के लोगों की जान बचाने के लिए केंद्र सरकार से कड़ी और ठोस कार्रवाई की आवश्यकता है।’’