- Hindi News
- राज्य
- हरियाणा
- आईआईएम रोहतक का 15वां दीक्षांत समारोह आयोजित, 300 से अधिक छात्रों को मिली डिग्री
आईआईएम रोहतक का 15वां दीक्षांत समारोह आयोजित, 300 से अधिक छात्रों को मिली डिग्री
एमबीए, बीबीए और पीएचडी छात्रों को प्रदान की गई उपाधियां, सीआरपीएफ महानिदेशक रहे मुख्य अतिथि
आईआईएम रोहतक में 15वां वार्षिक दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें 300 से अधिक एमबीए और 66 बीबीए छात्रों को डिग्री प्रदान की गई, साथ ही एक शोधार्थी को पीएचडी की उपाधि दी गई।
भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), रोहतक में रविवार को 15वां वार्षिक दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर 300 से अधिक छात्रों को एमबीए की डिग्री प्रदान की गई, जबकि 66 छात्रों को बीबीए की डिग्री दी गई। इसके अलावा, एक शोधार्थी को पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर आईआईएम रोहतक के निदेशक धीरज शर्मा ने संस्थान की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें पिछले वर्ष की प्रमुख उपलब्धियों को रेखांकित किया गया।
दीक्षांत भाषण देते हुए मुख्य अतिथि ने छात्रों को जमीन से जुड़े रहने, अपने शिक्षकों और परिवार का सम्मान करने तथा व्यक्तिगत सफलता के साथ-साथ सामूहिक प्रगति पर ध्यान देने की सलाह दी।
