HCS प्रारंभिक परीक्षा 2025 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, सख्त निर्देश जारी

26 अप्रैल को दो सत्रों में होगी परीक्षा, बिना आईडी कार्ड प्रवेश नहीं; मोबाइल पर भी रोक

On

यमुनानगर में HCS प्रारंभिक परीक्षा 2025 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। अधिकारियों को परीक्षा निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से कराने के लिए सख्त दिशा-निर्देश दिए गए।

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) के सदस्य राजेंद्र कुमार और उप सचिव सतीश कुमार ने यमुनानगर के जिला सचिवालय में केंद्र अधीक्षकों और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर 26 अप्रैल को होने वाली HCS प्रारंभिक परीक्षा-2025 की तैयारियों की समीक्षा की।

राजेंद्र कुमार ने बताया कि HCS (एक्जीक्यूटिव ब्रांच) और अन्य संबंधित सेवाओं की प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को सुबह और शाम दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह परीक्षा युवाओं के भविष्य और उनके अधिकारी बनने की दिशा तय करेगी, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा से संबंधित सभी कार्य सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरे किए जाएं। परीक्षा शुरू होने के बाद बिना पहचान पत्र (आईडी कार्ड) के किसी भी व्यक्ति को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। अधिकारियों को परीक्षा से संबंधित सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने और समझने के लिए भी कहा गया, ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की समस्या न आए।

HPSC के उप सचिव सतीश कुमार ने कहा कि HCS प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन एक महत्वपूर्ण सरकारी जिम्मेदारी है, जो युवाओं के भविष्य को निर्धारित करती है। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर तैनात सभी अधिकारियों को पहचान पत्र जारी किए जाएंगे और उन्हें परीक्षा के दौरान गले में आयोग द्वारा जारी आईडी कार्ड पहनना अनिवार्य होगा।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी अधिकारी या अभ्यर्थी को मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

सतीश कुमार ने परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारियों को टीमवर्क के साथ काम करने के निर्देश दिए और सुनिश्चित करने को कहा कि परीक्षा केंद्रों पर बिजली, पानी, बायोमेट्रिक मशीन, CCTV कैमरे, शौचालयों की सफाई और खिड़की-दरवाजों की स्थिति पूरी तरह ठीक हो।

 
Screenshot_460
Edited By: Karan Singh

खबरें और भी हैं

शादी में शराब देने से मना करने पर अहाता मैनेजर की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

नवीनतम

Copyright (c) Undekhi Khabar All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software