शादी में शराब देने से मना करने पर अहाता मैनेजर की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में देर रात विवाद के बाद लाठी-डंडों से पीटकर की गई हत्या

On

फरीदाबाद में एक शादी समारोह के दौरान शराब देने से मना करने पर 30 वर्षीय अहाता मैनेजर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

फरीदाबाद पुलिस ने 30 वर्षीय अहाता मैनेजर की हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना बल्लभगढ़ के सेक्टर-3 स्थित कम्युनिटी सेंटर में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान हुई, जहां बारात में शामिल कुछ लोगों ने देर रात शराब देने से इनकार करने पर अहाता मैनेजर की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरुग्राम के झाड़सा स्थित इंदिरा कॉलोनी निवासी अभिषेक (23) और रोहित (23) के रूप में हुई है।

पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी अभिषेक ने बताया कि 14 अप्रैल को उसकी भतीजी की शादी सेक्टर-3 के कम्युनिटी सेंटर में थी। आधी रात के आसपास वह अपने भतीजे के साथ पास की शराब की दुकान पर शराब लेने गया, लेकिन दुकान बंद थी। इसके बाद उन्होंने दुकान के पास स्थित अहाते का दरवाजा खटखटाया।

जब अहाता मैनेजर आदेश ने दरवाजा खोला, तो उन्होंने उससे शराब मांगी। आदेश ने जवाब दिया कि दुकान बंद है और शराब उपलब्ध नहीं है।

इस बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई। इसके बाद आदेश और उसका भाई उनके पीछे दौड़े, तो आरोपी भागकर कम्युनिटी सेंटर में गए और अपने साथियों को बुला लाए। सभी ने मिलकर आदेश पर लाठी-डंडों, रॉड और पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान 30 वर्षीय आदेश के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश का निवासी था।

 
Screenshot_465
Edited By: Karan Singh

खबरें और भी हैं

चोटी नदी के पुनर्जीवन की पहल: प्रयागराज मंडल का बड़ा कदम

नवीनतम

Copyright (c) Undekhi Khabar All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software