चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय में अकादमिक काउंसिल की बैठक, नए रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रमों को मंजूरी

2026-27 सत्र के लिए स्किल-बेस्ड कोर्स शुरू होंगे, करीब 50 एजेंडा बिंदुओं पर निर्णय

On

सीडीएलयू, सिरसा की 42वीं अकादमिक काउंसिल बैठक में छात्रों के हित और शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए कई अहम फैसले लिए गए।

चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू), सिरसा की 42वीं अकादमिक काउंसिल की बैठक गुरुवार को प्रशासनिक भवन के सेमिनार हॉल में कुलपति प्रो. विजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन काउंसिल के सदस्य सचिव एवं रजिस्ट्रार डॉ. सुनील कुमार ने किया। इसमें छात्र कल्याण और शैक्षणिक गुणवत्ता से जुड़े लगभग 50 महत्वपूर्ण एजेंडा बिंदुओं को मंजूरी दी गई।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप 2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए रोजगारोन्मुख और कौशल आधारित पाठ्यक्रम शुरू करने पर विशेष जोर दिया गया। नए कार्यक्रमों में बीएससी नर्सिंग, बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स और मास्टर ऑफ सोशल वर्क शामिल हैं, जिनका उद्देश्य छात्रों का समग्र विकास और रोजगार क्षमता बढ़ाना है।

प्रो. विजय कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण, नवाचार आधारित और रोजगार केंद्रित शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रशिक्षण और प्लेसमेंट गतिविधियों को मजबूत करने, उद्योगों के साथ सहयोग बढ़ाने और इंटर्नशिप व कौशल विकास के अवसरों का विस्तार करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

बैठक में भारतीय ज्ञान प्रणाली को पाठ्यक्रम में शामिल करने पर भी चर्चा हुई, ताकि छात्र भारतीय परंपराओं और संस्कृति से जुड़े रहें और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार हो सकें।

25 अक्टूबर 2025 को हुई 41वीं अकादमिक काउंसिल बैठक की कार्यवाही की पुष्टि भी की गई। फ्रेंच में सर्टिफिकेट और डिप्लोमा, एमएड (स्पेशल एजुकेशन) और बीए-बीएड (ITEP) सहित विभिन्न कार्यक्रमों के अकादमिक कैलेंडर को मंजूरी दी गई।

इसके अलावा, जियो गीता रिसर्च इंस्टीट्यूट, शोभा देवी रामानंद फाउंडेशन (सिरसा) और आईआईटी मद्रास जैसे संस्थानों के साथ हुए समझौता ज्ञापनों (MoUs) को भी मंजूरी दी गई, जिससे छात्रों को उन्नत शोध, प्रशिक्षण और तकनीकी अनुभव प्राप्त हो सके।Screenshot_926

Edited By: Karan Singh

खबरें और भी हैं

मोगा DC ऑफिस पर खालिस्तानी झंडा फहराने के मामले में दो दोषी करार, 5 साल 6 महीने की सजा

Advertisement

नवीनतम

Copyright (c) Undekhi Khabar All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software