पानीपत में खेतों में मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या का शक

बिहोली गांव में वारदात, रिश्तेदार पर हत्या का संदेह, पुलिस जांच में जुटी

On

पानीपत के समालखा क्षेत्र में एक 35 वर्षीय मजदूर का शव खेतों में मिला। गला रेतकर हत्या की आशंका है और पुलिस ने उसके रिश्तेदार पर शक जताया है।

पानीपत जिले के समालखा क्षेत्र के बिहोली गांव में एक 35 वर्षीय व्यक्ति का शव खेतों में मिला, जिसका गला किसी तेजधार हथियार से रेत दिया गया था।

सूचना मिलते ही डीएसपी आत्मा राम के नेतृत्व में पुलिस टीम, जिसमें एसआई वीरेंद्र और बापौली थाना प्रभारी (SHO) शामिल थे, मौके पर पहुंची।

मृतक की पहचान रंजीत के रूप में हुई है, जो बिहार के पूर्णिया का रहने वाला था और पिछले 12 वर्षों से पूर्व सरपंच जीले सिंह के खेतों में काम कर रहा था।

जानकारी के अनुसार, वह दो महीने पहले ही अपने गांव से वापस लौटा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रंजीत का रिश्तेदार विनोद 10-15 दिन पहले अपने परिवार के साथ पानीपत आया था और जीले सिंह के भतीजे अमित के खेतों में काम करने लगा था। विनोद रंजीत के साथ ही उसी घर में रह रहा था।

पुलिस को हत्या में विनोद की संलिप्तता का शक है।

एसआई वीरेंद्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह सामने आया है कि दोनों ने रात में शराब पी थी और इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो बाद में हत्या का कारण बन गया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

Screenshot_770
 
Edited By: Karan Singh

खबरें और भी हैं

गाजीपुर मामले में अफवाह फैलाने पर कांग्रेस और सपा के X हैंडल्स पर केस दर्ज

नवीनतम

Copyright (c) Undekhi Khabar All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software