- Hindi News
- राज्य
- उत्तर प्रदेश
- यूपी कांग्रेस 1 मई से ‘किसान-नौजवान बचाओ यात्रा’ करेगी शुरू
यूपी कांग्रेस 1 मई से ‘किसान-नौजवान बचाओ यात्रा’ करेगी शुरू
सहारनपुर से दिल्ली तक निकलेगी यात्रा, किसानों और युवाओं के मुद्दों को उठाएगी कांग्रेस
उत्तर प्रदेश कांग्रेस 1 मई से ‘किसान-नौजवान बचाओ यात्रा’ शुरू करेगी, जिसमें किसानों की आर्थिक समस्याओं और युवाओं की बेरोजगारी के मुद्दों को उठाया जाएगा।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस 1 मई से ‘किसान-नौजवान बचाओ यात्रा’ शुरू करेगी, जो सहारनपुर से दिल्ली तक निकाली जाएगी। यह जानकारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी।
पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अजय राय ने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में देश के किसान और युवा गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं। इस दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस के सचिव और उत्तर प्रदेश पश्चिमी क्षेत्र के प्रभारी विशाल चौधरी, उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस (पश्चिमी क्षेत्र) के प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला और अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं यूपी किसान कांग्रेस प्रभारी अखिलेश शुक्ला भी मौजूद थे।
अजय राय ने कहा, “एक ओर देश का किसान आर्थिक संकट, बढ़ती लागत और फसलों के उचित दाम न मिलने की समस्या से जूझ रहा है, वहीं दूसरी ओर युवा बेरोजगारी की बढ़ती चुनौती का सामना कर रहे हैं।”
उन्होंने बताया कि इस यात्रा के माध्यम से कांग्रेस इन दोनों वर्गों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएगी और सरकार का ध्यान उनकी ओर आकर्षित करेगी।

