केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा में पहली राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता आयोजित

दिल्ली यूनिवर्सिटी की लॉ सेंटर-1 टीम विजेता, देशभर की टीमों ने लिया हिस्सा

On

महेंद्रगढ़ स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा में पहली बार राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें देशभर की प्रमुख विश्वविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया।

केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा (CUH), महेंद्रगढ़ के लॉ स्कूल द्वारा पहली बार राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में बनस्थली विद्यापीठ, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU), केएलई लॉ कॉलेज बेंगलुरु, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, केंद्रीय विश्वविद्यालय पंजाब, उत्तर प्रदेश राज्य फॉरेंसिक विज्ञान संस्थान लखनऊ और जीडी गोयनका विश्वविद्यालय सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों की टीमों ने भाग लिया।

उद्घाटन सत्र में सेंटर फॉर इंडियन नॉलेज सिस्टम के निदेशक प्रो. आनंद शर्मा मुख्य अतिथि रहे, जबकि नारनौल जिला न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश मेहता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अधिवक्ता मेहता ने अपने व्यावहारिक अनुभव साझा करते हुए प्रतिभागियों को कानून के क्षेत्र में गंभीरता और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

फाइनल राउंड में एसआरएम यूनिवर्सिटी, सोनीपत और दिल्ली विश्वविद्यालय के लॉ सेंटर-1 के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। प्रतिभागियों ने अपने प्रभावशाली और विचारोत्तेजक तर्कों से दर्शकों को प्रभावित किया।

समापन सत्र में डॉ. बी.आर. अंबेडकर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, सोनीपत के कुलपति प्रो. देविंदर सिंह मुख्य अतिथि रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने की।

अपने संबोधन में प्रो. देविंदर सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मूट कोर्ट प्रतियोगिताएं भावी वकीलों के लिए महत्वपूर्ण मंच होती हैं, जहां वे न केवल बोलना सीखते हैं बल्कि यह भी सीखते हैं कि किस परिस्थिति में क्या नहीं कहना चाहिए।

उन्होंने कानून की गहराई को समझने के लिए व्यावहारिक पहल की आवश्यकता पर जोर दिया।

प्रो. टंकेश्वर कुमार ने छात्रों को कानून के मूल सिद्धांतों से जुड़े रहने और हर परिस्थिति में न्याय के पक्ष में खड़े रहने की सलाह दी।

स्कूल ऑफ लॉ के प्रमुख और डीन प्रो. प्रदीप सिंह ने प्रतियोगिता की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की और सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

प्रतियोगिता में दिल्ली विश्वविद्यालय के लॉ सेंटर-1 ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि एसआरएम यूनिवर्सिटी, सोनीपत दूसरे और लिंगायस विद्यापीठ तीसरे स्थान पर रहे।Screenshot_2498

Edited By: Karan Singh

खबरें और भी हैं

आखिरी सेकंड में गोल, एएससी ने रोमांचक मुकाबले में आरवीसी को हराया

नवीनतम

Copyright (c) Undekhi Khabar All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software