जेसीडी विद्यापीठ में आयोजित 20वीं दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। इस अवसर पर पद्मश्री एवं द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित तथा राष्ट्रीय महिला कबड्डी कोच Sunil Dabas मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
समारोह की अध्यक्षता जेसीडी विद्यापीठ के महानिदेशक जय प्रकाश ने की, जबकि Chaudhary Devi Lal University से ईश्वर सिंह मलिक विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके साथ ही खेल प्रतियोगिता का विधिवत आगाज हुआ।
इसके पश्चात खिलाड़ियों ने शानदार मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया, जिसमें विभिन्न टीमों और हाउसों ने अनुशासन और उत्साह का परिचय दिया।
सुनील डाबस ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि जेसीडी विद्यापीठ न केवल शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी है, बल्कि खेलों में भी नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज भारतीय बेटियां अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश का नाम रोशन कर रही हैं और यह साबित कर रही हैं कि वे किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं हैं।
