यमुनानगर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निरीक्षण, 7.24 करोड़ की परियोजना पर कार्य जारी

बारिश में कचरा निस्तारण प्रभावित न हो, इसके लिए शेड और कंक्रीट फ्लोर का निर्माण

On

यमुनानगर की मेयर सुमन बहमानी ने अधिकारियों और पार्षदों के साथ कैल गांव स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। यहां कचरा निस्तारण को बेहतर बनाने के लिए शेड और कंक्रीट फ्लोर का निर्माण किया जा रहा है।

यमुनानगर जिले के कैल गांव में स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का रविवार को मेयर सुमन बहमानी ने अतिरिक्त नगर आयुक्त धीरज कुमार और अन्य पार्षदों के साथ निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने प्लांट में बनाए जा रहे 7.24 करोड़ रुपये की लागत वाले शेड और कंक्रीट फ्लोर के निर्माण कार्य का जायजा लिया।

यह शेड इस उद्देश्य से बनाया जा रहा है कि बारिश के दौरान कचरा निस्तारण की प्रक्रिया प्रभावित न हो और प्लांट में उपयोग होने वाली मशीनरी सुरक्षित रह सके।

निरीक्षण के दौरान पार्षदों ने कचरा प्रबंधन की विभिन्न प्रक्रियाओं की विस्तार से समीक्षा की और प्लांट में कचरे के अलगाव (सेग्रीगेशन) की प्रक्रिया को भी देखा।

अतिरिक्त नगर आयुक्त धीरज कुमार ने बताया, “प्लांट में कचरे से RDF, बायोसॉइल, ईंटें और बजरी अलग की जा रही हैं, और बायो-रिमेडिएशन तकनीक के जरिए जैविक खाद तैयार की जा रही है। शेड के लिए जमीन को पक्का किया जा रहा है और निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।”

उन्होंने कहा कि शेड बनने से बारिश के दौरान कीचड़ और फिसलन की समस्या नहीं होगी, जिससे कचरा निस्तारण में कोई बाधा नहीं आएगी और कर्मचारियों को भी राहत मिलेगी।

मेयर सुमन बहमानी ने कहा कि यह शेड प्लांट में बारिश के कारण होने वाली समस्याओं का स्थायी समाधान साबित होगा, जिससे मशीनों और कर्मचारियों दोनों को लाभ मिलेगा।Screenshot_325

Edited By: Karan Singh

खबरें और भी हैं

यूपी के करीब 1 लाख शिक्षा प्रेरकों को मिल सकती है बड़ी राहत, ₹400 करोड़ बकाया भुगतान की तैयारी

नवीनतम

Copyright (c) Undekhi Khabar All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software