अमृतसर में ग्रामीण और सीमा पर्यटन को बढ़ावा, 460 करोड़ की परियोजनाओं की घोषणा

महिंद्रा ग्रुप और SSB ग्रुप का संयुक्त उद्यम, पंजाब का सबसे बड़ा कन्वेंशन सेंटर और विश्वस्तरीय रिसॉर्ट बनेगा

On

अमृतसर में ग्रामीण और सीमा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए महिंद्रा हॉलीडेज एंड रिसॉर्ट्स और SSB ग्रुप ने संयुक्त उद्यम की घोषणा की है। इसके तहत खसा में विश्वस्तरीय रिसॉर्ट, पंजाब का सबसे बड़ा कन्वेंशन सेंटर और स्वर्ण मंदिर के पास एक प्रीमियम होटल बनाया जाएगा।

अमृतसर में ग्रामीण पर्यटन और विशेष रूप से सीमा पर्यटन को बढ़ावा मिलने वाला है। महिंद्रा हॉलीडेज एंड रिसॉर्ट्स ने शहर की SSB ग्रुप के साथ संयुक्त उद्यम (JV) के तहत अमृतसर-अटारी जीटी रोड पर स्थित खसा में पंजाब का सबसे बड़ा कन्वेंशन सेंटर और एक विश्वस्तरीय रिसॉर्ट स्थापित करने की योजना बनाई है। इसके अलावा स्वर्ण मंदिर के आसपास एक प्रीमियम होटल भी बनाया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि यह पंजाब के आतिथ्य (हॉस्पिटैलिटी) क्षेत्र में महिंद्रा ग्रुप का पहला निवेश होगा, जो राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस परियोजना के तहत 90,000 वर्ग फुट में फैला एक लक्जरी रिसॉर्ट बनाया जाएगा, जिसमें 250 कमरे होंगे। इसके साथ ही पंजाब का सबसे बड़ा कन्वेंशन सेंटर और स्वर्ण मंदिर के पास 110 कमरों वाला होटल भी स्थापित किया जाएगा।

करीब 460 करोड़ रुपये के निवेश से बनने वाली इन तीनों परियोजनाओं से लगभग 700 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

SSB ग्रुप के प्रबंध निदेशक राजन बेदी ने बताया कि संयुक्त उद्यम के तहत खसा में पंजाब का सबसे बड़ा कन्वेंशन सेंटर और विश्वस्तरीय रिसॉर्ट बनाया जाएगा, जबकि स्वर्ण मंदिर के आसपास एक प्रीमियम होटल भी विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये तीनों परियोजनाएं शहर में लक्जरी ठहरने के अनुभव को एक नए स्तर पर ले जाएंगी।

उन्होंने बताया कि यह रिसॉर्ट डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए एक आदर्श स्थल होगा। हर साल बड़ी संख्या में एनआरआई अमृतसर अपने रिश्तेदारों से मिलने, अपने बच्चों की शादियां कराने और स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने के लिए आते हैं। ऐसे में उन्हें इस रिसॉर्ट में सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।Screenshot_1783

Edited By: Karan Singh

खबरें और भी हैं

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला पुलिसकर्मियों के लिए स्वास्थ्य व तनाव प्रबंधन कार्यशाला

नवीनतम

Copyright (c) Undekhi Khabar All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software