स्वर्ण मंदिर के गुंबदों की सोने की प्लेटों की सफाई के लिए ‘कर सेवा’ शुरू

हर्बल सामग्री से की जा रही सफाई, गुरु नानक निश्काम सेवक जत्था के स्वयंसेवक निभा रहे सेवा

On

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के गुंबदों और बाहरी दीवारों पर लगी सोने की प्लेटों की सफाई के लिए ‘कर सेवा’ शुरू हो गई है। यह सफाई पानी, नींबू और रीठा से बने प्राकृतिक घोल से की जा रही है।

अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर के सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के गुंबदों और बाहरी दीवारों पर लगी सोने की प्लेटों की हर्बल सामग्री से सफाई के लिए ‘कर सेवा’ शुक्रवार सुबह ‘अरदास’ के बाद शुरू हुई।

सोने की प्लेटों को पानी, नींबू के रस और उबले हुए ‘रीठा’ (सोपनट) से बने प्राकृतिक घोल से धोया जा रहा है।

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने इस ‘कर सेवा’ की जिम्मेदारी गुरु नानक निश्काम सेवक जत्था, बर्मिंघम के प्रमुख भाई मोहिंदर सिंह को सौंपी है।

‘कर सेवा’ की शुरुआत के दौरान SGPC अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी, स्वर्ण मंदिर के अतिरिक्त मुख्य ग्रंथी ज्ञानी अमरजीत सिंह और निश्काम सेवक जत्था के प्रमुख भाई मोहिंदर सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

धामी ने बताया कि स्वर्ण मंदिर में लगी सोने की प्लेटों की सफाई हर साल गुरु नानक निश्काम सेवा जत्था, बर्मिंघम के स्वयंसेवकों द्वारा की जाती है।

स्वयंसेवक अकाल तख्त, गुरुद्वारा बाबा अटल राय और घंटाघर देहरी के गुंबदों पर लगी सोने की प्लेटों की भी सफाई करेंगे।

SGPC अध्यक्ष ने स्वयंसेवकों का धन्यवाद किया और आशा व्यक्त की कि वे भविष्य में भी इसी तरह ‘गुरु घर’ की सेवा करते रहेंगे।Screenshot_1785

Edited By: Karan Singh

खबरें और भी हैं

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला पुलिसकर्मियों के लिए स्वास्थ्य व तनाव प्रबंधन कार्यशाला

नवीनतम

Copyright (c) Undekhi Khabar All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software