- Hindi News
- राज्य
- चंडीगढ़
- UT प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने “नेतृत्व साधना-XVII” कार्यक्रम में प्रतिभागियों से की संवाद
UT प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने “नेतृत्व साधना-XVII” कार्यक्रम में प्रतिभागियों से की संवाद
लोक भवन में आयोजित सेमिनार में संवेदनशील और जिम्मेदार नेतृत्व के महत्व पर दिया जोर
UT प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने सोमवार को लोक भवन में छह दिवसीय आवासीय सर्टिफिकेट कोर्स “नेतृत्व साधना-XVII” के प्रतिभागियों के साथ संवाद किया। कार्यक्रम का आयोजन इंस्टीट्यूट फॉर इंक्लूसिव पॉलिसी एंड गवर्नेंस, रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग एंड रिसर्च, चंडीगढ़ ने संयुक्त रूप से किया।
UT प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने सोमवार को लोक भवन में सामाजिक और राजनीतिक नेतृत्व पर आधारित “नेतृत्व साधना-XVII” कार्यक्रम के प्रतिभागियों के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि संवेदनशील, समावेशी और जिम्मेदार नेतृत्व देश निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जीवनभर सीखने के महत्व पर जोर देते हुए प्रतिभागियों से अपने ज्ञान और अनुभव का उपयोग समाज की भलाई के लिए करने का आह्वान किया।
इस कार्यक्रम में 40 प्रतिभागी विभिन्न पेशेवर पृष्ठभूमियों से आए, जिन्हें नेतृत्व कौशल, नीति निर्माण सोच और शासन के व्यावहारिक ज्ञान में प्रशिक्षण दिया गया।
इस अवसर पर UT प्रशासक ने NCC कैडेट्स को सम्मानित भी किया और 77वें गणतंत्र दिवस परेड और नई दिल्ली में आयोजित रिपब्लिक डे कैम्प में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
कटारिया ने NCC चंडीगढ़ निदेशालय को रनर-अप ट्रॉफी, साथ ही कई पदक और ट्रॉफी जीतने पर भी बधाई दी। उन्होंने कैडेट्स के परेड मार्च पास और प्रधानमंत्री रैली के दौरान गार्ड ऑफ ऑनर में प्रथम स्थान प्राप्त करने की सराहना की।
