प्रदेशभर में पुराने बिजली मीटरों की जगह लगेंगे स्मार्ट मीटर: अनिल विज

प्रीपेड–पोस्टपेड विकल्प, अंडरग्राउंड केबलिंग और रोडवेज आधुनिकीकरण पर सरकार का फोकस

On

ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा है कि राज्यभर में चरणबद्ध तरीके से पुराने बिजली मीटरों को हटाकर स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे, जिससे उपभोक्ताओं को प्रीपेड और पोस्टपेड विकल्प चुनने की सुविधा मिलेगी। साथ ही गुरुग्राम और फरीदाबाद में अंडरग्राउंड केबलिंग का काम शुरू हो चुका है।

ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि राज्य में बिजली आपूर्ति को सुरक्षित, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के लिए व्यापक सुधार किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी पुराने बिजली मीटरों को चरणबद्ध तरीके से स्मार्ट मीटरों से बदला जाएगा, जिससे उपभोक्ता अपनी सुविधा के अनुसार प्रीपेड या पोस्टपेड प्रणाली अपना सकेंगे।

विज ने कहा कि गुरुग्राम और फरीदाबाद में अंडरग्राउंड केबल बिछाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इसे अन्य क्षेत्रों में भी लागू किया जाएगा। इससे बिजली के खंभे गिरने, तार टूटने जैसी समस्याओं से निजात मिलेगी और आपूर्ति अधिक सुरक्षित होगी।

ऊर्जा विभाग में सुधारों को लेकर मंत्री ने कहा कि जवाबदेह और सुदृढ़ प्रणाली लागू की गई है, जिसके चलते गर्मियों में बिजली कटौती पर काफी हद तक नियंत्रण रखा गया है। उन्होंने बताया कि सभी अधीक्षण अभियंताओं (एसई) को निर्देश दिए गए हैं कि वे रोजाना सुबह 11 बजे तक बिजली कटौती की रिपोर्ट दें, जिसमें कटौती के कारण, अवधि और परिस्थितियों का विवरण शामिल हो।

इसके अलावा, मानसून के दौरान जलभराव से होने वाली बिजली बाधाओं को रोकने के लिए निचले स्तर पर स्थित सब-स्टेशनों को ऊंचा करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

परिवहन विभाग के आधुनिकीकरण पर बोलते हुए अनिल विज ने कहा कि रोडवेज में सुधारोन्मुख कदम उठाए जा रहे हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए बस ट्रैकिंग सिस्टम विकसित किया जा रहा है, जिससे बसों की आवाजाही की सटीक जानकारी मिल सकेगी। साथ ही एक मोबाइल ऐप भी तैयार किया जा रहा है, जिसके माध्यम से यात्री बस की लोकेशन, रूट और समय-सारिणी की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।Screenshot_786

Edited By: Atul Sharma

खबरें और भी हैं

हिंदुजा ग्रुप ने पंजाब में निवेश में दिखाई रुचि: मुख्यमंत्री भगवंत मान

नवीनतम

Copyright (c) Undekhi Khabar All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software