- Hindi News
- राज्य
- दिल्ली
- पूर्व CM आतिशी का वीडियो साझा कर बुरी तरह फंसे BJP मंत्री! पंजाब पुलिस ने दर्ज की FIR
पूर्व CM आतिशी का वीडियो साझा कर बुरी तरह फंसे BJP मंत्री! पंजाब पुलिस ने दर्ज की FIR

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी मार्लेना के वीडियो को लेकर जालंधर पुलिस ने दिल्ली सरकार में भाजपा मंत्री कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज की है। जालंधर पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि यह मामला इकबाल सिंह की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आतिशी के एक वीडियो को तोड़-मरोड़कर तकनीकी रूप से बदला गया और उसे गलत तरीके से अपलोड व प्रसारित किया गया।
दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी को गुरुओं के खिलाफ अपमानजनक और निंदनीय टिप्पणियां करते हुए दिखाने वाली भड़काऊ सुर्खियों के साथ एक छोटी वीडियो क्लिप सहित कई पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड और प्रसारित की गईं।
पुलिस प्रवक्ता ने आगे बताया कि वीडियो क्लिप की वैज्ञानिक तरीके से जांच कराई गई। आतिशी की ऑडियो वाली यह वीडियो क्लिप भाजपा नेता कपिल मिश्रा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से डाउनलोड की गई थी और फोरेंसिक जांच के लिए निदेशक, फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी, पंजाब, एसएएस नगर भेजी गई थी।
इसके बाद 9 जनवरी को जारी रिपोर्ट में कहा गया कि आतिशी ने कहीं भी “गुरु” शब्द का इस्तेमाल नहीं किया, जैसा कि वीडियो क्लिप में दिखाया गया है। वास्तव में, वीडियो से छेड़छाड़ कर उसे तकनीकी रूप से तोड़-मरोड़कर अपलोड किया गया है, जिसमें ऐसे कुछ शब्द जोड़े गए हैं जो आतिशी ने बोले ही नहीं थे।
गौरतलब है कि विपक्षी दलों ने दिल्ली विधानसभा में दिए गए एक भाषण का वीडियो जारी कर दावा किया था कि विधायक आतिशी ने सिख गुरुओं का अपमान किया है। हालांकि, आतिशी ने इन दावों पर पलटवार करते हुए कहा था कि वीडियो को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है।
आतिशी ने स्पष्ट किया कि वीडियो में उन्होंने भाजपा द्वारा प्रदूषण पर चर्चा से बचने और आवारा कुत्तों के मुद्दे पर हुए प्रदर्शन का जिक्र किया है। इसमें झूठे सब-टाइटल जोड़कर सिख गुरुओं का नाम डाला गया है।