क्रिकेट क्लब करनाल की शानदार जीत, हरियाणा वॉरियर्स को 72 रन से हराया

Sandeep Bawa और सतनाम सिंह की दमदार बल्लेबाजी, विरोधी टीम 145 पर सिमटी

On

क्रिकेट क्लब करनाल ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए हरियाणा वॉरियर्स को 72 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

क्रिकेट क्लब करनाल (CCK) ने बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए हरियाणा वॉरियर्स (HW) को 72 रन से हराकर शानदार जीत हासिल की। हरियाणा वॉरियर्स टीम में राज्य के विभिन्न जिलों के न्यायाधीश शामिल थे।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए CCK ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 217 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस पारी में Sandeep Bawa और सतनाम सिंह ने शानदार अर्धशतक जड़े।

Sandeep Bawa ने मात्र 21 गेंदों में 51 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि सतनाम सिंह ने 24 गेंदों में 51 रन बनाए, जिसमें दो बड़े छक्के शामिल थे।

करनाल के डिप्टी कमिश्नर Uttam Singh ने 17 रन बनाए, जबकि एचसीएस अधिकारी अनिल कुमार ने 16 गेंदों में 30 रन की तेज पारी खेली। अंकुश बत्रा ने 23 रन जोड़े, जबकि जेल अधीक्षक लखबीर सिंह ने 13 रन बनाकर चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए हरियाणा वॉरियर्स की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर केवल 145 रन ही बना सकी। टीम की शुरुआत खराब रही और ओपनर विक्रमजीत सिंह तथा रविश कुमार जल्दी आउट हो गए, जिससे टीम दबाव में आ गई और मैच में वापसी नहीं कर सकी।

 
 
Edited By: Karan Singh

खबरें और भी हैं

यूपी में 2025-26 में 4,746 नई फैक्ट्रियों का पंजीकरण, औद्योगिक विकास को मिली रफ्तार

नवीनतम

Copyright (c) Undekhi Khabar All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software