एचएयू में ‘साइकिल ऑन संडे’ कार्यक्रम आयोजित, फिटनेस के प्रति किया जागरूक

फ्लेचर भवन परिसर से निकली साइकिल रैली, कुलपति ने दिखाई हरी झंडी

On

Chaudhary Charan Singh Haryana Agricultural University (एचएयू) में विद्यार्थियों और कर्मचारियों के बीच दैनिक फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘साइकिल ऑन संडे’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विश्वविद्यालय के फ्लेचर भवन परिसर में ‘फिटनेस डोज, आधा घंटा रोज’ अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में कुलपति प्रो. Baldev Raj Kamboj मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और स्वयं भी प्रतिभागियों के साथ साइकिल चलाकर फिटनेस का संदेश दिया।

इस अवसर पर प्रो. कंबोज ने विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज की तेज़ रफ्तार जीवनशैली में स्वास्थ्य को बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा, “प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट शारीरिक गतिविधि को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि नियमित साइकिलिंग न केवल शारीरिक रूप से सशक्त बनाती है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर करती है और पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक होती है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

Screenshot_1217
 
Edited By: Karan Singh

खबरें और भी हैं

कस्बा कालका में सफाई व यातायात व्यवस्था को लेकर औचक निरीक्षण

नवीनतम

Copyright (c) Undekhi Khabar All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software