Chandigarh Senior (Masters) State Badminton Championship के समापन दिवस पर सेक्टर-42 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में विभिन्न आयु वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले गए।
महिला एकल 60+ वर्ग में सारगोन आर अरोड़ा ने बलविंदर कौर को 21-8, 21-9 से हराकर खिताब अपने नाम किया। पुरुष एकल 60+ वर्ग में दीपक धीमान ने प्रवीण तनेजा को 21-6, 21-4 से पराजित किया।
35+ वर्ग में मयंक गुप्ता ने सतिंदर मलिक को 21-16, 21-10 से हराकर स्वर्ण पदक जीता, जबकि महिला वर्ग में रुचि कपूर ने रेनू मलिक को 21-12, 21-6 से हराया।
पुरुष 40+ एकल फाइनल में अमित सोंधी को आकाश सेठी से कड़ी टक्कर मिली, लेकिन उन्होंने 21-19, 16-21, 21-19 से जीत दर्ज की। महिला 40+ वर्ग में माला गाबा ने सरोज मीना को 21-16, 21-12 से हराकर खिताब जीता।
पुरुष 45+ फाइनल में रामिंदर पाल सिंह ने अमित सचदेवा को 21-6, 21-9 से हराया, जबकि महिला वर्ग में गीता महाजन ने मोनिका को 21-3, 21-4 से पराजित किया।
पुरुष 50+ एकल फाइनल में दीपक सक्सेना ने हारून रशीद को 21-16, 21-18 से हराया। महिला वर्ग में लवीता सिंगला ने नीलम सिंह को 21-4, 21-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

