खन्ना पुलिस ने फर्जी डोप टेस्ट रिपोर्ट बनाने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़

हथियार लाइसेंस के लिए आवेदकों को दिए जाते थे नकली सर्टिफिकेट, दो आरोपी गिरफ्तार

On

खन्ना पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो हथियार लाइसेंस के लिए फर्जी डोप टेस्ट रिपोर्ट जारी करता था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से नकली दस्तावेज और मुहरें बरामद की हैं।

खन्ना पुलिस ने हथियार लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले लोगों को फर्जी डोप टेस्ट रिपोर्ट जारी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आरोपी लुधियाना जिले के खन्ना और जगराओं सहित कई इलाकों के आवेदकों को नकली प्रमाण पत्र उपलब्ध कराते थे।

पुलिस ने आरोपियों के पास से खन्ना के सीनियर मेडिकल ऑफिसर और अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों की नकली मुहरें, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और करीब 30 आवेदकों के अन्य पहचान पत्र जब्त किए हैं, जिन्हें फर्जी डोप टेस्ट रिपोर्ट जारी की गई थी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रमेश कुमार उर्फ टोनी (55), निवासी फील्डगंज, लुधियाना और मनचित कुमार (23), निवासी पीरखाना रोड, खन्ना के रूप में हुई है।

मनचित खन्ना के सिविल अस्पताल में पार्किंग का ठेका चलाता है, जबकि टोनी लुधियाना के सिविल अस्पताल में पार्किंग ठेके का मालिक है।

खन्ना सिविल अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ने इस रैकेट की जानकारी पुलिस को दी थी, जिसके बाद जांच शुरू की गई।

दूसरे आरोपी मनचित कुमार को 30 मार्च को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से नकली दस्तावेज, प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और फर्जी मुहरें बरामद की गईं।

जांच में सामने आया कि जो आवेदक डोप टेस्ट पास नहीं कर पाते थे, वे इस गिरोह का मुख्य निशाना होते थे। इसके अलावा, नशे के आदी लोग जो डोप टेस्ट देने से बचते थे, वे भी पैसे देकर फर्जी रिपोर्ट हासिल कर लेते थे।Screenshot_2549

Edited By: Karan Singh

खबरें और भी हैं

एवन साइकिल्स बनी लखनऊ सुपर जायंट्स की आधिकारिक साइक्लिंग पार्टनर

नवीनतम

Copyright (c) Undekhi Khabar All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software