- Hindi News
- राज्य
- पंजाब
- पिछड़ा वर्ग को योजनाओं का लाभ देने में देरी बर्दाश्त नहीं: मलकीत सिंह थिंद
पिछड़ा वर्ग को योजनाओं का लाभ देने में देरी बर्दाश्त नहीं: मलकीत सिंह थिंद
पंजाब राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष ने जिला अधिकारियों संग बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की
पंजाब राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष मलकीत सिंह थिंद ने जिला प्रशासनिक परिसर में जिला अधिकारियों के साथ बैठक कर पिछड़ा वर्ग को दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने में किसी भी प्रकार की देरी सहन नहीं की जाएगी।
पंजाब राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष मलकीत सिंह थिंद ने गुरुवार को जिला प्रशासनिक परिसर में जिला अधिकारियों के साथ बैठक कर पिछड़ा वर्ग के लोगों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पिछड़ा वर्ग के पात्र लाभार्थियों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
थिंद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पिछड़ा वर्ग से संबंधित योजनाओं के प्रति जनजागरूकता बढ़ाई जाए ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। आवश्यकता पड़ने पर विशेष शिविरों के आयोजन के भी निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास) संजीव शर्मा ने आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन पिछड़ा वर्ग से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रमाणपत्रों के निर्गमन में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं होने देगा।
आयोग अध्यक्ष ने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों सहित विभिन्न आयु वर्ग के लाभार्थियों को विभागीय स्तर पर दी जा रही सुविधाओं की भी गहन समीक्षा की।
उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पिछड़ा वर्ग को उनके वैध अधिकार दिलाने के लिए समन्वित प्रयास किए जाएं, ताकि योजनाओं के उद्देश्यों को पूरी तरह हासिल किया जा सके।
