ऑपरेशन प्रहार फेज-2 के तीसरे दिन पुलिस की सख्ती, 48 अपराधी गिरफ्तार

तरणतारन पुलिस ने 56 संदिग्धों को लिया हिरासत में, नशा और अवैध शराब बरामद

On

गैंगस्टरों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार फेज-2 के तीसरे दिन जिला पुलिस ने विशेष तलाशी अभियान चलाकर चौकसी बढ़ा दी। इस दौरान 48 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 56 संदिग्धों से पूछताछ की गई।

गैंगस्टरों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ शुरू किए गए ऑपरेशन प्रहार फेज-2 के तीसरे दिन जिला पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए व्यापक तलाशी अभियान और कड़ी निगरानी जारी रखी।

जिला पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र लांबा ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य गैंगस्टरों और असामाजिक ताकतों की नापाक साजिशों को नाकाम करना और जिले में कानून-व्यवस्था को प्रभावी ढंग से बनाए रखना है।

अभियान के तहत जिले के भीतर और बाहर दिन-रात नाकाबंदी (नाके) की गई। संदिग्ध व्यक्तियों के ठिकानों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष तलाशी अभियान चलाए गए।

विशेष अभियान के दौरान तरणतारन पुलिस ने कुल 56 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जबकि 48 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने

  • 732 ग्राम हेरोइन,

  • 250 किलोग्राम लाहन,

  • 2250 मिलीलीटर अवैध शराब,

  • तीन मोबाइल फोन,

  • नशे की रकम के 4,000 रुपये,

  • और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

इसके अलावा, पुलिस ने 15 व्यक्तियों के खिलाफ निवारक कार्रवाई भी की है।

एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने कहा कि ऑपरेशन प्रहार के तहत आने वाले दिनों में भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि जिले में अपराध और नशे पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।Screenshot_1114

Edited By: Karan Singh

खबरें और भी हैं

कपूरथला पुलिस ने 250 से अधिक खोए मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए

नवीनतम

Copyright (c) Undekhi Khabar All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software