बठिंडा–मलोट हाईवे पर सूटकेस में मिली युवती की अधजली लाश

करीब 20 वर्षीय युवती के हाथ पर ‘Kaku’ नाम का टैटू; हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका

On

बठिंडा–मलोट हाईवे पर गांव बहमन दीवाना के पास एक सूटकेस में लगभग 20 वर्षीय युवती का आंशिक रूप से जला हुआ शव मिला। पुलिस को शव पर ‘Kaku’ नाम का टैटू मिला है, जिसे पहचान के लिए अहम सुराग माना जा रहा है।

बठिंडा–मलोट हाईवे पर गांव बहमन दीवाना के निकट सोमवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई जब एक सूटकेस में करीब 20 वर्षीय युवती का आंशिक रूप से जला हुआ शव बरामद हुआ।

स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ आवारा कुत्ते सूटकेस को घसीट रहे थे, जिसके बाद उन्हें शक हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सूटकेस खोलकर देखा तो अंदर युवती का अधजला शव मिला।

सूत्रों के मुताबिक, शव पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। युवती के शरीर पर ‘Kaku’ नाम का टैटू बना हुआ था, जिसे पुलिस पहचान के लिए महत्वपूर्ण सुराग मान रही है।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवती की कहीं और हत्या की गई और सबूत मिटाने की नीयत से शव को सूटकेस में डालकर इस स्थान पर फेंक दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।

पुलिस आसपास के क्षेत्रों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और गुमशुदगी की रिपोर्टों की भी जांच कर रही है ताकि युवती की पहचान सुनिश्चित की जा सके।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और इस जघन्य घटना के पीछे की सच्चाई सामने लाने के प्रयास जारी हैं।Screenshot_1108

Edited By: Karan Singh

खबरें और भी हैं

ऑपरेशन प्रहार फेज-2 के तीसरे दिन पुलिस की सख्ती, 48 अपराधी गिरफ्तार

नवीनतम

Copyright (c) Undekhi Khabar All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software