जौहर यूनिवर्सिटी विवाद: ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 'कानून अपना काम करेगा'

On

जौहर यूनिवर्सिटी मामले को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि जब कानून अपना काम करता है, तो बेचैनी होना स्वाभाविक है।

राजभर ने सवाल उठाते हुए कहा कि जिस जौहर यूनिवर्सिटी का निर्माण समाजवादी पार्टी सरकार के दौरान हुआ, उसमें इस्तेमाल की गई जमीन और संसाधन किसके थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी संसाधनों का लाभ उठाकर विश्वविद्यालय का निर्माण किया गया, जबकि ट्रस्ट और संचालन आजम खान से जुड़े लोगों के हाथ में रहा। उन्होंने यह भी दावा किया कि टैक्स जनता ने दिया, लेकिन लाभ सीमित लोगों को मिला।

राजभर ने अपने बयान में कहा कि "कानून अपना काम करेगा, इसलिए बुलडोजर भी चलेगा। बेचैन होने की जरूरत नहीं, सच सामने आएगा।" उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर जौहर यूनिवर्सिटी का मुद्दा चर्चा में गया है।

Edited By: Harwinder Singh

खबरें और भी हैं

गुरुग्राम में 35 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, 10 आरोपी गिरफ्तार; बच्चों के विवाद से शुरू हुआ था झगड़ा

Advertisement

नवीनतम

गुरुग्राम में 35 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, 10 आरोपी गिरफ्तार; बच्चों के विवाद से शुरू हुआ था झगड़ा गुरुग्राम में 35 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, 10 आरोपी गिरफ्तार; बच्चों के विवाद से शुरू हुआ था झगड़ा
गुरुग्राम के सेक्टर-45 इलाके में आपसी रंजिश को लेकर 35 वर्षीय Babulal की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी...
गुरु रविदास के 650वें प्रकाश पर्व पर फगवाड़ा में 500 ड्रोन से सजा आसमान, भक्ति और तकनीक का दिखा अनोखा संगम
जिला जेल के कैदियों को डेयरी उद्यमिता की ट्रेनिंग, NDRI ने सिखाए स्वरोजगार के गुर
फरीदकोट जेल में BKU नेता काका कोटरा की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती
हरियाणा पुलिस अकादमी में राष्ट्रीय सुरक्षा पर तीन दिवसीय कार्यशाला, विदेशी हस्तक्षेप के खतरों पर हुआ मंथन
Copyright (c) Undekhi Khabar All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software