यूपी के कुशीनगर से युवक हिरासत में, आतंकी गतिविधियों में संलिप्तता का शक

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने संदिग्ध को हिरासत में लेकर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए, जांच जारी

On

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से एक युवक को आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के शक में हिरासत में लिया है। उसके मोबाइल, लैपटॉप और अन्य उपकरण जब्त कर जांच की जा रही है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से एक युवक को आतंकी गतिविधियों में संलिप्त होने के संदेह में हिरासत में लिया है और उसे राष्ट्रीय राजधानी ले जाया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश पुलिस के अनुसार, पदरौना कस्बे के छावनी क्षेत्र का निवासी रिजवान अहमद स्पेशल सेल द्वारा दर्ज एक मामले की जांच के दौरान संदेह के घेरे में आया था।

इंस्पेक्टर निशांत दहिया के नेतृत्व में 10 सदस्यीय टीम शनिवार देर शाम पदरौना पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से युवक को हिरासत में लिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

स्पेशल सेल ने उसके मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त कर लिए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

दिल्ली पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि वे काफी समय से रिजवान की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे। जैसे ही उसकी लोकेशन कुशीनगर में मिली, टीम को तुरंत वहां भेजा गया।

सूत्रों के अनुसार, उसे हिरासत में लिया गया है और उसके पास से काफी “आपत्तिजनक सामग्री” बरामद हुई है।

कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि उसके परिवार और संपर्कों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है, जबकि पूरे जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है।Screenshot_155

Edited By: Karan Singh

खबरें और भी हैं

Narendra Modi 14 अप्रैल को करेंगे दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

नवीनतम

Copyright (c) Undekhi Khabar All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software