ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ अब ओटीटी पर, रणवीर सिंह की फिल्म 30 जनवरी से नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम

बॉक्स ऑफिस पर ₹1300 करोड़ से ज्यादा की कमाई के बाद डिजिटल रिलीज के लिए तैयार जासूसी थ्रिलर

On

रणवीर सिंह अभिनीत सुपरहिट फिल्म धुरंधर सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने जा रही है। फिल्म 30 जनवरी, शुक्रवार से स्ट्रीम होगी।

बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलता दर्ज कराने के बाद रणवीर सिंह स्टारर जासूसी थ्रिलर धुरंधर अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म का डिजिटल प्रीमियर शुक्रवार, 30 जनवरी को होगा। इसकी पुष्टि नेटफ्लिक्स की आधिकारिक वेबसाइट पर फिल्म के पेज पर किए गए अपडेट से हुई है, जहां ‘कमिंग ऑन फ्राइडे’ का नोटिफिकेशन दिखाई दे रहा है।

नेटफ्लिक्स इंडिया पर दर्शक फिल्म के लिए रिमाइंडर भी सेट कर सकते हैं, ताकि रिलीज होते ही उन्हें सूचना मिल सके। धुरंधर पिछले साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और देखते ही देखते बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया। फिल्म ने भारत में ₹1000 करोड़ का आंकड़ा पार किया, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई ₹1300 करोड़ से अधिक रही।

फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। कहानी एक भारतीय जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे पाकिस्तान के लियारी इलाके में एक बलूच गिरोह में घुसपैठ करने के मिशन पर भेजा जाता है। रणवीर सिंह फिल्म में जासूस हमजा अली मजारी उर्फ जसकीरत सिंह रंगी की भूमिका निभा रहे हैं।

अक्षय खन्ना ने फिल्म में गिरोह के सरगना रहमान डकैत का किरदार निभाया है। इसके अलावा संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी फिल्म में अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं।

सिनेमाघरों में रिकॉर्डतोड़ सफलता के बाद अब धुरंधर के ओटीटी रिलीज को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।Screenshot_778

Edited By: Atul Sharma

खबरें और भी हैं

Amritsar News: Majitha Road पर अवैध होटल निर्माण पर नगर निगम की कार्रवाई, दो बार सील होने के बाद भी चल रहा था काम

Advertisement

नवीनतम

Copyright (c) Undekhi Khabar All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software