बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ का दबदबा बरकरार, आठवें दिन भी मजबूत कमाई

दुनियाभर में 300 करोड़ के पार, दूसरी शुक्रवार को 11 करोड़ की कमाई

On

नई फिल्मों की रिलीज़ के बावजूद सनी देओल स्टारर ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। फिल्म ने आठ दिनों में ही दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर लिया है और अब 350 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है।

इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर कई नई फिल्मों की एंट्री हुई, लेकिन सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने अपनी पकड़ बनाए रखी। रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ से मिल रही कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद, सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ अभिनीत यह वॉर ड्रामा दर्शकों को लगातार आकर्षित कर रही है।

मजबूत ओपनिंग और शानदार एक्सटेंडेड वीकेंड के बाद भले ही वीकडेज़ में कमाई में हल्की गिरावट आई हो, लेकिन फिल्म ने पहले ही हफ्ते में दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। आठवें दिन यानी दूसरी शुक्रवार की कमाई से साफ संकेत मिल रहे हैं कि फिल्म जल्द ही 350 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।

भारत में आठवें दिन की कमाई

सैकनिल्क (Sacnilk) के आंकड़ों के मुताबिक, ‘बॉर्डर 2’ ने अपनी रिलीज़ के आठवें दिन 11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इससे पहले सातवें दिन यानी गुरुवार को फिल्म की कमाई 11.25 करोड़ रुपये रही थी। आंकड़ों में मामूली गिरावट के बावजूद फिल्म की पकड़ मजबूत बनी हुई है।

इसके साथ ही भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 235.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन

अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो आठ दिनों में भारत से फिल्म की ग्रॉस कमाई 281.5 करोड़ रुपये रही है, जबकि ओवरसीज़ से फिल्म ने करीब 41 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस तरह फिल्म का कुल वैश्विक कलेक्शन 300 करोड़ रुपये से आगे निकल चुका है।

फिल्मी कारोबार के जानकारों का मानना है कि आने वाले वीकेंड में ‘बॉर्डर 2’ की कमाई में एक बार फिर उछाल देखने को मिल सकता है, जिससे यह फिल्म जल्द ही 350 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू सकती है।Screenshot_813

Edited By: Atul Sharma

खबरें और भी हैं

DAV कॉलेज अमृतसर में ‘DAV Srijan 2026’ का आयोजन, छात्रों ने कला को बनाया कमाई का जरिया

Advertisement

नवीनतम

DAV कॉलेज अमृतसर में ‘DAV Srijan 2026’ का आयोजन, छात्रों ने कला को बनाया कमाई का जरिया DAV कॉलेज अमृतसर में ‘DAV Srijan 2026’ का आयोजन, छात्रों ने कला को बनाया कमाई का जरिया
अमृतसर के DAV कॉलेज में आयोजित ‘DAV Srijan 2026’ प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा को कारोबार से जोड़ने...
अमृतसर के रिहायशी इलाकों में पटाखों के अवैध कारोबार पर पुलिस सख्त, अनंगढ़ में विशेष निगरानी
पंजाब के बॉर्डर पर हथियारों की तस्करी का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! 33 दिनों में 120 से ज्यादा पिस्तौल, AK-47, M16 और हैंड ग्रेनेड बरामद
UP से पंजाब तक वोटर लिस्ट में बड़ा बदलाव! 5 राज्यों में 2.29 करोड़ मतदाताओं के नाम कम, चुनाव आयोग के आंकड़ों से खुलासा
Honey Singh के भांजे दिवित औलख का आज जालंधर में होगा अंतिम संस्कार, 18 साल की उम्र में सड़क हादसे ने छीनी जिंदगी
Copyright (c) Undekhi Khabar All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software