पूर्व डीजीपी का व्हाट्सएप हैक कर 40 हजार की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

बिहार के युवक ने हैकिंग कर पुलिस अधिकारी से ठगे पैसे

On

पंचकूला साइबर पुलिस ने हरियाणा के पूर्व डीजीपी का व्हाट्सएप हैक कर 40,000 रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है।

पंचकूला साइबर पुलिस ने हरियाणा के पूर्व डीजीपी कंवर निर्मल सिंह का व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर ठगी करने के आरोप में बिहार के एक युवक को गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचान बिहार के नालंदा जिले के निवासी राजेश कुमार के रूप में हुई है। उसने न केवल पूर्व डीजीपी का व्हाट्सएप अकाउंट हैक किया, बल्कि उनकी पहचान और प्रतिष्ठा का दुरुपयोग कर उनके संपर्कों से पैसे भी ऐंठे।

पुलिस ने एक महीने तक चली जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है। हालांकि उसके अन्य साथी अभी फरार हैं।

शिकायत के अनुसार, 9 मार्च को पूर्व डीजीपी कंवर निर्मल सिंह को एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि उनके लिए एक पार्सल आया है और उसे प्राप्त करने के लिए फोन से एक कोड डायल करने को कहा।

जैसे ही उन्होंने कोड डायल किया, ठगों ने उनका व्हाट्सएप अकाउंट अपने डिवाइस पर लॉगिन कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने उनके संपर्कों को संदेश भेजकर आपात स्थिति का हवाला देते हुए पैसे की मांग की।

इस धोखाधड़ी का शिकार होकर पुलिस अधिकारी गुलशन कुमार, जो पहले डीजीपी के गनमैन रह चुके हैं, ने ठगों द्वारा दिए गए बैंक खाते में 40,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए।

डीसीपी क्राइम एवं ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि पंचकूला साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि ठगी की राशि आरोपी राजेश कुमार के बैंक खाते में जमा हुई थी। पुलिस टीम ने 29 मार्च को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उससे 40,000 रुपये बरामद कर लिए गए हैं।Screenshot_2500

Edited By: Karan Singh

खबरें और भी हैं

उत्तर प्रदेश में न्यूक्लियर पावर प्लांट लगाने की तैयारी, NTPC ने तीन स्थान चिन्हित किए

नवीनतम

Copyright (c) Undekhi Khabar All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software