कैथल में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 84 लाख की संपत्ति फ्रीज

पुलिस ने पांच आदतन तस्करों की चल-अचल संपत्तियों पर लगाया प्रतिबंध

On

कैथल पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों की 84 लाख रुपये की संपत्तियों को फ्रीज कर दिया है।

नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कैथल पुलिस ने पांच आदतन तस्करों की लगभग 84 लाख रुपये की चल और अचल संपत्तियों को फ्रीज कर दिया है। ये संपत्तियां अवैध नशा व्यापार से अर्जित की गई थीं।

इन संपत्तियों की पहचान कर मामला वित्त मंत्रालय (राजस्व विभाग) के अंतर्गत सक्षम प्राधिकारी और प्रशासक को भेजा गया, जिन्हें तस्करों और बेनामी धारकों की संपत्ति जब्त या फ्रीज करने का अधिकार है।

पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि इन संपत्तियों की खरीद-बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है और इस संबंध में सभी संबंधित विभागों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

पहला मामला कलायत के सजूमा रोड निवासी राजेश और विकास का है। राजेश के खिलाफ नशा तस्करी के तीन मामले दर्ज हैं, जिनमें 2019 में 160 ग्राम गांजा, 2024 में 412 ग्राम गांजा और 2025 में 1.96 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

विकास के खिलाफ छह मामले दर्ज हैं, जिनमें 2021 से 2024 के बीच कई बार गिरफ्तारी हुई। इनमें 2021 में 8.060 किलोग्राम गांजा, 2022 में 4.23 ग्राम हेरोइन, 2022 में 2.20 किलोग्राम गांजा और 1.100 गांजा पत्ती, 2023 में 305 ग्राम गांजा और 2024 में 470 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

मंत्रालय ने राजेश, विकास, उनके माता-पिता, पत्नियों और भाभी के नाम पर दर्ज संपत्तियों को फ्रीज करने के आदेश दिए हैं। इन संपत्तियों में मकान, प्लॉट, दो मोटरसाइकिल, बैंक खाते और अन्य परिसंपत्तियां शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 26 लाख रुपये है।

दूसरा मामला खरका गांव निवासी बिरो देवी, उनके पति मलख राम और बेटे रवि से संबंधित है। बिरो देवी के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं, जिनमें 2020 में 23.76 ग्राम स्मैक बरामद होने पर उन्हें दो साल की सजा हुई थी, और 2025 में 11.61 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

मलख राम के खिलाफ पांच मामले दर्ज हैं, जिनमें 2016 में चार साल की सजा और 2021 से 2025 के बीच हेरोइन से जुड़े कई मामले शामिल हैं।

रवि के खिलाफ भी दो मामले दर्ज हैं, जिनमें 2020 में सजा और 2025 में हेरोइन के साथ गिरफ्तारी शामिल है।Screenshot_2494

Edited By: Karan Singh

खबरें और भी हैं

उत्तर प्रदेश में न्यूक्लियर पावर प्लांट लगाने की तैयारी, NTPC ने तीन स्थान चिन्हित किए

नवीनतम

Copyright (c) Undekhi Khabar All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software