कुरुक्षेत्र में 8वां हरियाणा अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल सम्पन्न, कलाकारों को किया गया सम्मानित

अनूप जलोटा को ‘पं. जसराज एक्सीलेंस हरियाणा अवॉर्ड’, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

On

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित 8वें हरियाणा अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का समापन रंगारंग कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। इस दौरान कई कलाकारों को सम्मानित किया गया।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में शनिवार को 8वें हरियाणा अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का समापन भव्य समारोह के साथ हुआ, जिसमें रंगारंग प्रस्तुतियां और कलाकारों व शिक्षाविदों की भागीदारी देखने को मिली।

मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि भारतीय सिनेमा केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह समाज और संस्कृति का सशक्त प्रतिबिंब भी है। उन्होंने कहा कि ऐसे फिल्म फेस्टिवल युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और सिनेमा के क्षेत्र में रचनात्मक विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर प्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा को संगीत के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘पंडित जसराज एक्सीलेंस हरियाणा अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।

हरियाणवी गायक मासूम शर्मा और अभिनेत्री अमिता नांगिया को भी उनके-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा फिल्म फेस्टिवल के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में एसडी कॉलेज, पानीपत के छात्रों ने हरियाणवी लूर नृत्य प्रस्तुत कर क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का शानदार प्रदर्शन किया।Screenshot_2461

Edited By: Karan Singh

खबरें और भी हैं

सीएम नायब सिंह सैनी ने अंबाला से अयोध्या के लिए तीर्थ यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

नवीनतम

Copyright (c) Undekhi Khabar All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software