नगर निगम चुनाव से पहले सतर्कता बढ़ाने के निर्देश, सीमाओं पर 24 घंटे निगरानी

राज्य चुनाव आयुक्त ने कहा—आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन हो, उल्लंघन पर तुरंत कार्रवाई

On

आगामी नगर निगम चुनावों को निष्पक्ष बनाने के लिए राज्य चुनाव आयुक्त देवेंद्र सिंह कल्याण ने सीमाओं पर कड़ी निगरानी और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए।

आगामी नगर निगम चुनावों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के उद्देश्य से राज्य चुनाव आयुक्त देवेंद्र सिंह कल्याण ने जिला प्रशासन को अंतरराज्यीय सीमाओं पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि इन सीमाओं पर पुलिस और प्रशासनिक टीमों की 24 घंटे तैनाती की जाए और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए।

कल्याण ने यह निर्देश शुक्रवार को राय स्थित विश्राम गृह में सोनीपत और रेवाड़ी जिलों के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए।

बैठक में उन्होंने नगर निगम चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को हर हाल में आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तुरंत और कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने यह भी कहा कि वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और महिलाओं के लिए विशेष सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि अधिक से अधिक मतदाता उत्साहपूर्वक अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग कर सकें।

कल्याण ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की उकसावे वाली गतिविधियां, पुतला दहन या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले कार्य पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।Screenshot_497

Edited By: Karan Singh

खबरें और भी हैं

UP बोर्ड रिजल्ट 2026 जल्द, अप्रैल अंत तक जारी होने की संभावना

नवीनतम

Copyright (c) Undekhi Khabar All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software