UP बोर्ड रिजल्ट 2026 जल्द, अप्रैल अंत तक जारी होने की संभावना

10वीं-12वीं के नतीजों का इंतजार, पिछले वर्षों में लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर

On

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही 2026 के 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित कर सकता है। पिछले वर्षों के ट्रेंड के अनुसार अप्रैल के अंत तक रिजल्ट आने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026 अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर सकता है।

इस वर्ष यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। पिछले वर्षों के ट्रेंड के अनुसार, बोर्ड अप्रैल के अंत तक रिजल्ट घोषित कर सकता है। पिछले साल 2025 में परिणाम 25 अप्रैल को जारी किए गए थे।

📊 पिछले वर्षों का पास प्रतिशत:

वर्ष कक्षा 10 पास प्रतिशत कक्षा 12 पास प्रतिशत
2025 90.11% 81.15%
2024 89.55% 82.60%
2023 89.78% 75.2%
2022 88.18% 85.33%
2021 99.53% 97.88%

2025 में कक्षा 10 का पास प्रतिशत 90.11% और कक्षा 12 का 81.15% रहा था।

पिछले साल लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था। कक्षा 10 में 93.87% लड़कियां पास हुईं, जबकि लड़कों का प्रतिशत 86.66% रहा। वहीं कक्षा 12 में 86.37% लड़कियां पास हुईं, जबकि लड़कों का प्रतिशत 76.60% था।

🏆 टॉपर्स (2025):

  • कक्षा 10: यश प्रताप सिंह (जालौन) – 97.83%
  • कक्षा 12: महक जायसवाल (प्रयागराज) – 97.20%

2024 में भी रिजल्ट 20 अप्रैल को घोषित किए गए थे, और उस साल भी लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा था।Screenshot_511

Edited By: Karan Singh

खबरें और भी हैं

UP बोर्ड रिजल्ट 2026 जल्द, अप्रैल अंत तक जारी होने की संभावना

नवीनतम

Copyright (c) Undekhi Khabar All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software