कैथल में मोबाइल दुकान पर फायरिंग मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट की कार्रवाई, पहले भी एक आरोपी मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया था

On

कैथल पुलिस ने मोबाइल दुकान पर फायरिंग के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले एक आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया था।

कैथल पुलिस की स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने मोबाइल दुकान पर फायरिंग करने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांव भगाल निवासी रवि कुमार और करनाल जिले के गांव भरानी खालसा निवासी भारत कुमार के रूप में हुई है। इससे पहले इस मामले में एक आरोपी को दो दिन पहले मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था।

डीएसपी सुशील प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे दो अज्ञात युवक बाइक पर सवार होकर चन्ना रोड स्थित एक मोबाइल दुकान पर पहुंचे और वहां फायरिंग कर दी। दोनों हमलावर अपने चेहरे ढंके हुए थे और घटना के तुरंत बाद मौके से फरार हो गए।

इस मामले में चीका थाने में केस दर्ज किया गया और जांच एसपी मनप्रीत सिंह सुदान के निर्देश पर स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट के प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार को सौंपी गई। जांच में एएसआई तरसेम और अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल थे।

डीएसपी ने आगे बताया कि इससे पहले 14 अप्रैल की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर धंध क्षेत्र में छापेमारी की गई। इस दौरान कुरुक्षेत्र निवासी आरोपी रजत मोटरसाइकिल पर भागने की कोशिश कर रहा था और उसने NH-152D पर एक पुल के पास पुलिस पर करीब चार राउंड फायरिंग की।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी के पैर में गोली मारी और उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और चार खाली खोल बरामद किए गए।

जांच में सामने आया कि मोबाइल दुकान पर फायरिंग के दौरान भारत बाइक चला रहा था और उसने भी गोलियां चलाई थीं, जबकि रवि ने घटना के बाद हथियार छिपाने और बाद में गैंग के अन्य सदस्यों तक पहुंचाने में मदद की थी।Screenshot_499

Edited By: Karan Singh

खबरें और भी हैं

UP बोर्ड रिजल्ट 2026 जल्द, अप्रैल अंत तक जारी होने की संभावना

नवीनतम

Copyright (c) Undekhi Khabar All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software