- Hindi News
- राज्य
- हरियाणा
- हरियाणा में छात्रों के लिए नई क्रेडिट योजना, NCC से लेकर खेल और योग तक पर मिलेंगे Academic Credits
हरियाणा में छात्रों के लिए नई क्रेडिट योजना, NCC से लेकर खेल और योग तक पर मिलेंगे Academic Credits
हरियाणा सरकार ने उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों के लिए नई Creditisation Scheme शुरू की है।
उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देश राज्य की यूनिवर्सिटीज के साथ-साथ सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी कॉलेजों पर लागू होंगे। यह योजना National Education Policy-2020, National Credit Framework और Academic Bank of Credits की व्यवस्था के अनुरूप तैयार की गई है।
नई व्यवस्था के तहत तीन या चार वर्ष के Undergraduate Programme में छात्र पात्र गतिविधियों के जरिए अधिकतम 6 Academic Credits हासिल कर सकते हैं। वहीं, दो वर्ष के Postgraduate Programme में अधिकतम 4 Credits की सीमा तय की गई है।
आम तौर पर 30 घंटे की सत्यापित फील्ड वर्क, प्रैक्टिस या भागीदारी को एक Credit के बराबर माना जाएगा। हालांकि, अलग-अलग गतिविधियों के लिए Credit की सीमा अलग निर्धारित की गई है।
NCC, Sports, Cultural Activities, Incubation और Outreach जैसी गतिविधियों से अधिकतम 6 Credits तक मिल सकते हैं, जबकि NSS और Youth Red Cross के लिए अधिकतम 4 Credits का प्रावधान है। इसके अलावा, पूरे डिग्री कार्यक्रम के दौरान पात्र Informal Learning Activities के लिए छात्र 2 Credits तक हासिल कर सकते हैं।Informal Learning में प्रमाणित ऑनलाइन कोर्स, स्वतंत्र प्रोजेक्ट, Portfolio और अन्य दस्तावेजी रूप से प्रमाणित Self-Learning Activities शामिल हो सकती हैं।
हालांकि, केवल किसी गतिविधि में भाग लेने से Credit अपने आप नहीं मिलेगा। छात्रों को अपनी भागीदारी और Learning Outcomes का प्रमाण देना होगा। इसके लिए Certificate, Attendance Record, Logbook, Activity Report, Portfolio, Result Sheet या Mentor Notes जैसे दस्तावेज मांगे जा सकते हैं।
इसके बाद Assessment Committee दावे और दस्तावेजों की जांच करेगी। निर्धारित मानकों के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा और विश्वविद्यालय की मंजूरी के बाद पात्र Credits को संस्थागत रिकॉर्ड तथा Academic Bank of Credits में दर्ज किया जा सकेगा।

