कैलिफोर्निया के स्टॉकटन शहर ने 4 फरवरी 2026 को ‘साका नकोदर दिवस’ घोषित किया

1986 में नकोदर में मारे गए चार निहत्थे सिख छात्रों की 40वीं बरसी को दी गई श्रद्धांजलि

On

अमेरिका के Stockton शहर के मेयर और सिटी काउंसिल ने 4 फरवरी 2026 को ‘साका नकोदर दिवस’ घोषित किया है। यह घोषणा 1986 में पंजाब के नकोदर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान मारे गए चार सिख छात्रों की 40वीं बरसी के उपलक्ष्य में की गई।

अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के स्टॉकटन शहर के मेयर और सिटी काउंसिल ने बुधवार को आधिकारिक रूप से 4 फरवरी 2026 को ‘साका नकोदर दिवस’ घोषित किया। यह घोषणा वर्ष 1986 में पंजाब के नकोदर में चार निहत्थे सिख छात्रों की हत्या की 40वीं बरसी के अवसर पर की गई।

यह घोषणा मेयर Christina Fugazi की उपस्थिति में प्रस्तुत की गई, जिसमें शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के दौरान मारे गए पीड़ितों की स्मृति को सम्मान दिया गया।

4 फरवरी 1986 को नकोदर (जालंधर) में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अपमान के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान चार युवक — रविंदर सिंह लिट्ट्रां, हरमिंदर सिंह, बलधीर सिंह और झिल्मन सिंह — कथित तौर पर पुलिस फायरिंग में मारे गए थे। बताया जाता है कि रविंदर सिंह के पिता बलदेव सिंह ने नकोदर के सिविल अस्पताल में शवों की पहचान की थी।

आरोप यह भी लगे कि सुरक्षा बलों ने परिजनों के पहुंचने से पहले ही शवों का अंतिम संस्कार कर दिया और 40 वर्ष बीत जाने के बाद भी पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिला है

घोषणा स्वीकार करते हुए सिख सामाजिक कार्यकर्ता Dr Harinder Singh ने कहा कि ‘साका नकोदर दिवस’ को हर वर्ष मनाया जाना स्मरण, आत्मचिंतन और शिक्षा का अवसर प्रदान करता है, ताकि आने वाली पीढ़ियां इस त्रासदी से अवगत हो सकें।Screenshot_1324

Edited By: Karan Singh

खबरें और भी हैं

अमेरिका और चीन पर निर्भर नहीं रहना चाहते: एआई पर भारत-फ्रांस की साझा सोच — मैक्रों

नवीनतम

Copyright (c) Undekhi Khabar All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software