- Hindi News
- राज्य
- पंजाब
- लुधियाना एएनटीएफ ने दो ड्रग तस्कर गिरोहों की सप्लाई चेन तोड़ी
लुधियाना एएनटीएफ ने दो ड्रग तस्कर गिरोहों की सप्लाई चेन तोड़ी
1.453 किलो हेरोइन बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
Anti-Narcotics Task Force (एएनटीएफ) लुधियाना ने कार्रवाई करते हुए दो तस्कर गिरोहों की सप्लाई चेन तोड़ने का दावा किया है और 1.453 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।
Anti-Narcotics Task Force (एएनटीएफ) यूनिट, लुधियाना ने दो ड्रग तस्कर गिरोहों की सप्लाई चेन ध्वस्त करने का दावा किया है। पुलिस ने 1.453 किलोग्राम हेरोइन जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप सिंह (गांव भिल्ला, जिला कपूरथला), मनिंदर सिंह (कपूरथला) और गुरनेक सिंह (होशियारपुर क्षेत्र) के रूप में हुई है। जांच टीम को आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर और बरामदगी तथा गिरफ्तारियों की उम्मीद है।
डीएसपी एएनटीएफ Ajay Verma ने बताया कि आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से इनपुट और जांच के आधार पर गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई एआईजी Vatsala Gupta की निगरानी में की गई।
पहली घटना में जालंधर-कपूरथला रोड पर संयुक्त कार्रवाई के दौरान संदीप सिंह और मनिंदर सिंह के कब्जे से 753 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संदीप पर पहले भी आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज हो चुका है।
दूसरी घटना में गुरनेक सिंह को माजरी टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
