एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, 36 लाख की अफीम बरामद, तीन महिलाओं समेत चार गिरफ्तार

अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का खुलासा, लंबे समय से तस्करी में थे शामिल

On

एंटी नारकोटिक्स सेल ने जगाधरी के पास कार्रवाई करते हुए 5.914 किलोग्राम अफीम के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं।

ड्रग तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने 5.914 किलोग्राम अफीम बरामद कर तीन महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

बरामद की गई इस अफीम की बाजार में कीमत लगभग 36 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपियों के बारे में बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से ड्रग तस्करी में शामिल थे और एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का हिस्सा थे।

डीएसपी राजीव मिगलानी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम, जिसका नेतृत्व सेल इंचार्ज अनिल कुमार कर रहे थे, को सूचना मिली थी कि दो महिलाएं खरवान रोड, जगाधरी के पास नशीले पदार्थ के साथ घूम रही हैं।

सूचना के आधार पर टीम मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान, ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में उनके पास से 5.914 किलोग्राम अफीम बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 36 लाख रुपये है।

पूछताछ के दौरान दोनों महिलाओं की पहचान नजरा खातून और तूफान के रूप में हुई, जो बिहार की रहने वाली हैं।Screenshot_2108

Edited By: Karan Singh

खबरें और भी हैं

क्रॉस-वोटिंग के बावजूद कांग्रेस उम्मीदवार करमवीर बौद्ध की जीत

नवीनतम

Copyright (c) Undekhi Khabar All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software