Bharatiya Mazdoor Sangh के आह्वान पर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन

ईएसआई सीमा में सुधार, सर्विस एक्ट 2024 का लाभ और श्रम विभाग का पोर्टल खोलने की मांग

On

भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर जिला मुख्यालय में श्रमिकों ने अपने अधिकारों की बेहतर सुरक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। विभिन्न क्षेत्रों से 400 से अधिक मजदूरों ने भाग लिया।

Bharatiya Mazdoor Sangh (बीएमएस) के देशव्यापी आह्वान के तहत गुरुवार को जिला मुख्यालय पर श्रमिकों ने प्रदर्शन आयोजित किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व बीएमएस के राज्य कार्यकारिणी सदस्य जीवन सिंह ठाकुर ने किया, जबकि जिला सचिव चरणजीत वर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया।

प्रदर्शन में विभिन्न क्षेत्रों से आए 400 से अधिक मजदूरों ने भाग लिया, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। प्रदर्शनकारियों ने ओडिशा के पुरी में आयोजित अखिल भारतीय सम्मेलन में पारित प्रस्तावों को पूर्ण रूप से लागू करने की मांग की। साथ ही, बजट में श्रमिकों से जुड़े मुद्दों की अनदेखी का विरोध किया गया।

प्रमुख मांगों में ईएसआई (कर्मचारी राज्य बीमा) की सीमा में आवश्यक सुधार, स्किल एम्प्लॉयमेंट कॉरपोरेशन के तहत पांच वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों को सर्विस एक्ट 2024 का लाभ देने, विश्वविद्यालयों और सहकारी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग शामिल रही।

इसके अलावा, श्रमिकों ने श्रम विभाग का वह पोर्टल दोबारा खोलने की मांग की, जो पिछले आठ महीनों से बंद है और जिसकी वजह से पंजीकृत मजदूरों के सत्यापन की प्रक्रिया बाधित हो रही है।Screenshot_1572

Edited By: Karan Singh

खबरें और भी हैं

हरौली में सामुदायिक भवनों का लोकार्पण व शिलान्यास

नवीनतम

Copyright (c) Undekhi Khabar All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software